प्रसपा जिलाध्यक्ष का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

लखनऊ – प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव एवं ब्लाक प्रमुख चिनहट का मलिहाबाद विधानसभा में प्रसपा कार्यकर्ताओ ने जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। छात्र सभा लखनऊ के जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रताप यादव,रवी व सन्दीप यादव जिला उपाध्यक्ष लखनऊ की अध्यक्षता में छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। जिला अध्यक्ष को फूल मालाओं से लादकर उन्हें बधाई दी गई।

मलिहाबाद हरदोई रोड स्थित गंगा केवल रेस्टोरेंट में प्रसपा जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव का जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओ में जिला अध्यक्ष के पहुंचते ही जोश भर गया। लोग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिंदाबाद जिला अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लोगो का मुंह मीठा करा कर जन्मदिन की बधाई देते रहे।

प्रसपा के छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रगतिशील समाजवादी सरकार बनना तय है। क्योकि जिस तरह से व्यापारी किसान से लेकर मजदूर तक सभी परेशान हो उठे है। लोगों की रोजी रोटी तक वर्तमान सरकार ने छीन ली है तो जनता ने भी सही समय आने पर करारा जवाब देने को तैयार बैठी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोती लाल, डेविड , सोनू , मुकेश ,शिव किसन, प्रिंस यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button