सपा राज में दंगाइयों के हवाले था उत्तर प्रदेश:भूपेंद्र सिंह

सपा राज में दंगाइयों के हवाले था पूरा उत्तर प्रदेश, जनता 2027 में देगी करारा जवाब,दलितों का उत्पीड़न और महापुरुषों का अपमान ही सपा का असली चेहरा: मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से नहीं बनती सरकार, अखिलेश यादव पहले अपने गिरेबान में झांकें, किसी गठबंधन से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं, जनता फिर बनाएगी एनडीए सरकार: मंत्री नरेंद्र कश्यप

अखिलेश राज में सपा के गुंडे अंबेडकर जी की मूर्तियां तोड़कर तालाब में फेंक देते थे,अखिलेश सबसे बड़े दलित विरोधी, सनातन को गाली देना उनकी राजनीति का आधार: विधायक राजेश चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बीजेपी नेताओं ने तीखा हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होने वाला। प्रदेश की जनता को एनडीए पर पूरा भरोसा है। वहीं, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 2027 में सपा का राजनीतिक हश्र बहुत बुरा होगा। जबकि, विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव हर वो काम करते हैं जिससे सनातन का अपमान हो।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य की 80 फीसदी जनता एनडीए के साथ है। वो किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सपा के राज में जातीय टकराव, तनाव और सांप्रदायिक हिंसा होती थी, उसे लोग भूले नहीं हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी को जनता फिर से करारा जवाब देगी। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में दलित महापुरुषों के नाम पर बनी संस्थाओं और स्थलों के नाम बदले गए। दलितों की जमीनों पर सपा के गुंडों ने कब्जा किया।

अखिलेश का कोई झूठ नहीं चलने वाला

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सपा सरकार में एक विशेष धर्म के लोगों को स्कॉलरशिप दी गई और एक खास जाति के लोगों को नौकरियां बांटी गईं। रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं। उत्तर प्रदेश की जनता बहुत समझदार है। वह अखिलेश यादव के बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के अलावा कोई काम नहीं है। वो आलस्य का शिकार हैं। जमीन पर उतरने से डरते हैं। जबकि भाजपा के कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत करते हैं। लोगों के बीच रहते हैं।

अखिलेश हर वो काम करते हैं जिससे हिंदुओं का अपमान हो

विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि सनातन को अपमानित करना, हिंदू देवी देवताओं को गाली दिलवाना और समाज में जहर घोलना ही अखिलेश यादव की राजनीति का आधार है। अखिलेश को हिंदुओं के वोट से भी दिक्कत है। उन्हें अपना दौर याद करना चाहिए जब सपाई गुंडे अंबेडकर जी की मूर्तियों को तोड़कर तालाबों में डाल देते थे। अखिलेश दलितों से चिढ़ते हैं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button