अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के पदक विजेता से अखिलेश ने की मुलाकात

लखनऊ। थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोश इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान देवम् पासवान और दिलीप कुमार ने रजत पदक, जबकि सिद्धार्थनगर के बांसी निवासी समर वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

अखिलेश यादव ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को खेल जगत में देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

अखिलेश यादव से मलेशिया में क्लासिक ताइक्वांडों चैम्पिचनशिप में ब्रांच मेंडल विजेता गाजीपुर के खिलाड़ी पियूष कुशवाहा लखनऊ में मुलाकात की। श्री पियूष कुशवाहा को सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। श्री यादव ने पियूष कुशवाहा को सम्मानित किया और आगे खेलने के लिए भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा अभिषेक कुशवाहा जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा गाजीपुर एवं कुनाल मौर्य जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा आजमगढ़ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button