भाजपा विपक्ष की तरह कर रही है व्यवहार:अजय राय

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन गिरफ्तार। भारतीय जनता पार्टी 12 वर्ष सत्ता में रहने के बावजूद विपक्ष की तरह कर रही है व्यवहार। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर विरोध कार्यक्रम भाजपा और कायर योगी सरकार की बौखलाहट का परिणाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को गिरफ्तार कर इको गार्डेन ले जाया गया, सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार।

लखनऊ। कायर योगी और मोदी सरकार चाहे जितने भी जोर-जुल्म कर ले, लोकतंत्र और संविधान को कुचलने की कोशिश कर ले, कांग्रेस पार्टी इनके कायराना हरकतों से न डरी है, न डरेगी और न संविधान को नुकसान पहुंचाने देगी। एक तरफ जहां जंतर मंतर पर धरनारत हजारों की संख्या में छात्रों और युवाओं की जायज मांगों को मानने के बजाय उन पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़े गये वहीं कल दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी सहित कांग्रेस सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर र्दुव्यवहार किया गया कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ पुलिसिया बर्बरता की गयी जिसमें श्री राहुल गांधी जी की नाक से खून गिरा, जबरिया गिरफ्तारी की गयी उससे पूरे देश के कांग्रेसजनों में रोष व्याप्त है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे, जिन्हें प्रदेश की कायर और लोकतंत्र विरोधी योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और इको गार्डेन ले जाया गया।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने कहा कि देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 12 वर्ष से सत्ता में है फिर भी वह विपक्ष के रूप में बर्ताव कर रही है और कांग्रेस मुख्यालय पर अलोकतांत्रिक तरीके से घेराव की कोशिश करती है। उन्होने कहा कि आज जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय आने की सूचना मिली, कांग्रेसजन गांधीवादी तरीके से कार्यालय में उन लोगों का इंतजार करने लगे किन्तु वह लोग नहीं आये।

इसके उपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोदी योगी सरकार के तानाशाही रवैये, नीट पेपर लीक सहित सभी प्रतियोेगी परीक्षाओं की जांच कराये जाने और धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसजन मुख्यमंत्री आवास जा रहे थे जिन्हें भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया और गिरफ्तार कर बसों में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी, चढ़ावा चोरी के प्रकरण में भाजपा और आरएसएस के लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है, देश भर के युवाओं, छात्रों में जिस तरह रोष व्याप्त है इससे भाजपा डर गयी है। हम राहुल जी के सिपाही हैं, डरने वाले नहीं हैं, जब तक छात्रों, युवाओं को न्याय नहीं मिलता और चंदा चोरों, चढ़ावा चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं होती तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

इस आन्दोलन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी श्री दीपक सिंह, पूर्व मंत्री डाॅ0 सी0पी0 राय, पूर्व विधायक श्री इन्दल रावत, शिव पाण्डेय, प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय, राजेश जायसवाल, डा0 अमित राय, प्रो0 विनोद चन्द्रा, एच0एल0 दुसाध, श्री सुरेन्द्र यादव, ओकारनाथ सिंह, पंकज तिवारी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डाॅ0 शहजाद आलम, अनामिका यादव, सचिन रावत, सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन-पूर्व मंत्री डाॅ0 सी0पी0 राय ने बताया कि इको गार्डेन में गिरफ्तार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसजनों को देर सांय रिहा किया गया।

Related Articles

Back to top button