
राजेन्द्र चौधरी
भाजपा की सरकार के दो कार्यकाल बिना किसी उपलब्धि के समाप्ति की ओर है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना दिया है। किसानों की फसलों की लूट मची है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा राज में महिलाएं उपेक्षित और अपमानित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। इस सरकार ने प्राइमरी स्कूलों की दुर्दशा कर दी है। लगभग 70 हजार स्कूल बंद कर दिए। हजारों स्कूलों में एडमिशन शून्य है। अस्पतालों में मरीजों को दवा-इलाज नहीं मिल रहा है। मरीज मारे-मारे फिर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चालाक और अहंकारी पार्टी है। इसने लोकतंत्र को धोखा दिया है। भाजपा राजनीतिक दल नहीं गैंग है। भाजपाई गरीबों और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है। भाजपा ने भूमाफिया बनाये हैं। उन्हें संरक्षण देती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 विधानसभा का चुनाव यूपी की जनता के भविष्य का चुनाव है। चुनाव में भाजपा को दो दशक का हिसाब देना होगा। उत्तर प्रदेश की जनता की ताकत भाजपा का सफाया कर देगी। कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की रणनीति बनाएगी। तरह-तरह के हथकंडे अपनाएगी लेकिन इस बार भाजपा की कोई चालाकी काम नहीं आएगी। जनता भाजपा के कुशासन से बहुत नाराज है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। पूरा पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है। आम जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के आतुर है।
समाजवादी पार्टी का दृष्टिकोण व्यापक है। समाजवादी पार्टी विकास की राजनीति करती है। सबको साथ लेकर चलती है। लोकतंत्र को मजबूती देती है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के साथ है। भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी है। भाजपा आरक्षण की लूट कर रही है। पीडीए का हक खा रही है। पीडीए समाज की संख्या और जनाधार की तुलना में भाजपा की स्थिति शून्य है। संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाने को उत्तर प्रदेश की जनता 2027 चुनाव का इंतजार कर रही है।






















