जागो हिंदू जागो यात्रा जनजागरण की लहर:गोपाल राय

जालंधर से चली यात्रा लखनऊ से रवाना होकर जौनपुर पहुंची। जागो हिंदू जागो यात्रा जनजागरण की लहर, राष्ट्र निर्माण का संकल्प।

अजय सिंह

लखनऊ। देशभर में जनजागरण का संदेश लेकर निकली “जागो हिंदू जागो यात्रा” को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ता जगह-जगह पहुंचकर समाज में जागरूकता की अलख जगा रहे हैं और हिन्दू एकता का संदेश दे रहे हैं।

इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है। उनका मानना है कि जब तक समाज संगठित और जागरूक नहीं होगा, तब तक हिन्दु राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। जागो हिन्दू – जागो यात्रा, जो लुधियाना से शुरू होकर दिल्ली, गाज़ियाबाद और नोएडा होते हुए लखनऊ पहुंची, अब सुल्तानपुर के रास्ते जौनपुर की ओर अग्रसर है।

हर पड़ाव पर परिषद के पदाधिकारी “जागो हिंदू जागो” के संदेश के साथ लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है, जिससे माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया है । पदाधिकारियों का कहना है कि यह यात्रा समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाने का एक निरंतर अभियान है, जो आगे भी इसी तरह चलता रहेगा।यात्रा में प्रमुख रूप से मनीष राय, अंकुर सिंह, निखिलेन्द्र मोहन रस्तोगी, राघवेंद्र राय, श्याम सुंदर चौहान, जितेंद्र नारायण, प्रकाश आर्या, दिलीप सिंह, दीपक मिश्रा, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह चौहान, अनिल यादव, अतुल शर्मा, राम मनोहर सहानी, मोहित जोशी एवं अन्य लोग शामिल रहें |

Related Articles

Back to top button