Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home लाइफ स्टाइल पहली चुटकी, पहला फूंक और पहले घूंट से दूर रहें बच्चे- नागेन्द्र

पहली चुटकी, पहला फूंक और पहले घूंट से दूर रहें बच्चे- नागेन्द्र

30
पहली चुटकी, पहला फूंक और पहले घूंट से दूर रहें बच्चे- नागेन्द्र
पहली चुटकी, पहला फूंक और पहले घूंट से दूर रहें बच्चे- नागेन्द्र

पहली चुटकी, पहला फूंक और पहले घूंट से दूर रहें बच्चे।राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन संवाद:बढ़ता नशा–भटकता युवा” विषयक गोष्ठी।

लखनऊ। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर “संवाद: बढ़ता नशा–भटकता युवा” विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने भावी इंजीनियर्स से सारगर्भित संवाद किया

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय (नवीन परिसर) कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने लविवि के युवा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका यह जीवन अनमोल है। आपको सिर्फ अपना या अपने परिवार का ही कल्याण नहीं करना है, बल्कि आपको लोक कल्याण भी करना है। इंजीनियर होने के नाते आप पर समाज की जिम्मेदारी अधिक है। इसलिए आपका जीवन नशामुक्त होना चाहिए।

विगत कई वर्षों से नशे के विरुद्ध युद्ध कर रहे नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने लविवि में इंजीनियरिंग पढ़ रहे युवाओं से कहा कि आप सब लोग खुद नशे से दूर रहें। साथ ही, अपने आसपास के लोगों को नशामुक्त रखने में योगदान करिए। चौहान ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे गुटखा खैनी की पहली चुटकी, बीयर शराब के पहले घूंट और बीड़ी सिगरेट के पहली फूंक से ताजिंदगी दूर रहें। क्योंकि, नशे की पहली सीढ़ी यही है।

मुख्य वक्ता नागेन्द्र की कई प्रेरणादायी बातों ने विद्यार्थियों के मन में नया जोश भर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए वास्तविक जीवन के उदाहरणों ने सभी को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुभव कराया कि नशा केवल एक व्यक्तिगत कमजोरी नहीं, बल्कि सामाजिक चुनौती है। इसका समाधान सामूहिक जागरूकता और दृढ़ संकल्प से ही संभव है। संवाद सत्र के दौरान स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहभागिता की। युवाओं ने विषय से संबंधित अनेकानेक प्रश्न प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता चौहान ने सभी की जिज्ञासाओं को शांत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई–1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता एवं इकाई–2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू वर्मा ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका अदा के लिए प्रेरित किया। अंत में मुख्य वक्ता द्वारा सभी उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रेरणादायक गीत गाकर एकता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात किया।