Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल-अखिलेश यादव

257
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

महात्मा बुद्ध व बाबासाहेब जैसे महापुरुष की प्रतिमाओं को हटाने पर सीतापुर में हुआ विवाद एक बड़ी सियासी साज़िश की ओर इशारा कर रहा है। सब जानते हैं कि वो कौन हैं जिनके इशारे पर प्रशासन ऐसा प्रहार कर रहा है। शोषित-वंचित समाज की जागरूकता नई चेतना बनकर उभर रही है, इन साज़िशों की उम्र अब बहुत लंबी नहीं बची है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा षडयन्त्रकारी पार्टी है। भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ती है। भाजपा पीडीए विरोधी है। भाजपा ने पीडीए के हर सम्मान और आरक्षण को छीना है। पीडीए की एकजुटता से भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। भाजपा सरकार में पीडीए के साथ षड्यंत्र हो रहा है। समाजवादी पार्टी पीडीए के साथ बाबा साहब के विरोधियों का हर स्तर पर मुकाबला करने को तैयार है। समाजवादी पार्टी सामाजिक सद्भाव, संविधान और लोकतंत्र के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी इस सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त हैं। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों सभी से झूठे वादे किये। किसानों की आय दोगुनी नही हुई। मंहगाई बढ़ने से खेती का लागत मूल्य बढ़ गया। भाजपा सरकार ने किसानों से धोखा किया। गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया। चीनी मिलों पर किसानों का हजारों करोड़ रूपये बकाया है। गेहंू की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। बिचौलिए और बड़ी कम्पनियां औने पौने दाम में किसानो की फसल खरीदकर उन्हें लूट रहे है। सरकार की उनसे मिलीभगत है। भाजपा सरकार जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दो से ध्यान हटाने के लिए नए-नए मुद्दे ला रही है। इसके समर्थक अराजक तत्व समाज में तनाव और वैमनस्यता फैलाने का काम करते है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल-अखिलेश यादव