Tuesday, April 28, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें हाईस्कूल एवं इंटर की टॉपर छात्र को आई पैड

हाईस्कूल एवं इंटर की टॉपर छात्र को आई पैड

25

हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षा की सभी टॉपर छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी मेहनत से अपने स्कूल, घर, परिवार का नाम रोशन किया। परिवार को सम्मान दिलाने का काम किया। अखिलेश यादव ने सभी टॉपर्स के उज्जवल भविष्य की कामना की है।  


    अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा की उपस्थिति में अंशिका वर्मा एवं कशिश वर्मा को हाईस्कूल तथा इंटर बोर्ड की परीक्षा में टॉपर शिखा वर्मा को आई पैड भेंट किये।


    द मॉडर्न एकेडमी इंटर कालेज, जैदपुर बाराबंकी की छात्रा सुश्री अंशिका वर्मा को हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है जबकि सीतापुर की कशिश वर्मा को 600 में 587 अंक मिले। सीतापुर की छात्रा शिखा वर्मा को इंटर की परीक्षा में 500 में 488 अंक मिले है। ये सभी बोर्ड परीक्षा की टॉपर है।