मानसिक उत्पीड़न से छोड़ी नौकरी…?

मानसिक उत्पीड़न की वजह से छोड़ी नौकरी । प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद सीतापुर में तैनात जिला मिशन प्रबंधक अमरेंद्र वर्मा उपायुक्त स्वतः रोजगार महेंद्र प्रताप यादव द्वारा समूह को आवंटित किए जाने वाले सामुदायिक शौचालय के लिए 10000 रुपये एवं ड्राय राशन का कार्य दिए जाने वाले समूह से 5000 रुपए तथा C.I.F. दिए जाने वाले समूह से 2000 रुपए वसूल कर उनको देने के दबाव बनाए जाने के कारण त्याग पत्र हेतु नोटिस दिया गया है।

श्री वर्मा द्वारा बताया गया की 10 दिसम्बर जब से उपायुक्त महेंद्र यादव ने कार्य भार ग्रहण किया है तब से समूहों से वसूली का दबाव बनाया जा रहा है जिसके कारण वो मानसिक अवसाद में है।उनके द्वारा ये भी बताया गया कि उपायुक्त द्वारा कहा गया कि यदि पैसे नही ले सकते हो तो आत्महत्या कर लो श्री वर्मा की पत्नी द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर I.p.c. की धारा306 की अंतर्गत प्रथमिकीय दर्ज कराते हुए उपायुक्त महेंद्र यादव द्वारा अर्जित की गई आय से ज्यादा सम्पति की जांच कराने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button