घरों पर गिरा विशालकाय महुआ का पेड़,मां बेटी गंभीर रूप से घायल

तीन घरों पर गिरा विशालकाय महुआ का पेड़,मां बेटी गंभीर रूप से घायल,दोनों लोग जिला अस्पताल रेफर।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर मवई थाना अंतर्गत बघेडी गाँव मे रविवार की भोर एक हादसा हो गया।हादसे में जहां तीन मकान छतिग्रस्त हो गए।वही मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।जिन्हें सीएचसी मवई में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताविक बघेडी गांव में एक विशालकाय महुवा का पेड़ अचानक गिर गया।पेड़ इतना बड़ा था कि इसके चपेट में आकर जहां तीन मकान छतिग्रस्त हो गए।वही हादसे में मां बेटी घायल हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल सौरभ सिंह ने बताया कि बारिश व तेज हवा के चलते पेड़ गिर गया।जिसके नीचे आने से कृष्ण कुमार,प्रेम चंद्र,राम जियावन का मकान छतिग्रस्त हो गया।वही पेड़ की चपेट में आने से मालती देवी पत्नी कृष्ण कुमार व इनकी बेटी शोभा घायल हो गई।दोनों को एम्बुलेंस द्वारा मवई सीएचसी भेजा गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हल्का लेखपाल सौरभ सिंह ने बताया नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button