
लखनऊ – जिला उद्यान अधिकारी लखनऊ मीना देवी मौर्य ने बताया कि जनपद लखनऊ में संचालित फलपट्टी विकास योजनान्तर्गत दिनांक 29 व 30 दिसम्बर, 2020 को बागवानों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मानक के अनुरूप 40 बागवानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निदेशक उद्यान एवं जिला उद्यान अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी बागवानों को दी गयी। दिनांक 29.12.2020 को प्रषिक्षण कार्यक्रम में केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के वैज्ञानिक अनिल कुमार वर्मा द्वारा आम/अमरूद बागवानी पर कीट-ब्याधि/रोग प्रबन्धन एवं तुड़ाई उपरान्त प्रबन्धन, ग्रेडिंग, पैकिंग पर व्याख्यान दिया गया।
एस0के0 शुक्ला द्वारा आम/अमरूद/आवंला जीर्णोद्धार सम्बन्ध में बागवानों को विस्तृत जानकारी दी गयी। श्री दिलीप कुमार द्वारा आम/अमरूद/आवंला रोपण के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी दी गयी। दिनांक 30.12.2020 को श्री दुष्यन्त द्वारा आम का विपणन एवं निर्यात पर व्याख्यान दिया गया एवं श्री दिनेष मौर्य द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर विस्तृत परिचर्चा की गयी।
प्रषिक्षण में हिमांषु दीक्षित द्वारा आम से निर्मित उत्पाद बनाने उसका वैल्यू एडिषन किस प्रकार से किया जा सकता है एवं कैसे आमदनी बढ़ायी जाये आदि के बारे में में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रवीण कुमार सिंह द्वारा बागों की किस प्रकार से देख-रेख की जाये, क्या-क्या सावधानियां रखी जाये आदि जानकारियां दी गयी। अन्त में जिला उद्यान अधिकारी महोदया द्वारा प्रषिक्षण मेें आये कृषकों का आभार व्यक्त किया गया।



