संचारी रोग नियंत्रण अभियान

अयोध्या,जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देशानुसार जनपद में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण कायम करने हेतु  नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत/ब्लाॅक के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो से सम्बन्धित ग्रामों/मोहल्लों में अभियान से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियाॅ सम्पन्न करायी गयी। 
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 घनश्याम सिहं ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज नगर निगम अयोध्या के अन्तर्गत वार्ड विद्याकुण्ड में नगर निगम , जिला मलेरिया अधिकारी, एवं फाइलेरिया नियंत्रण इकाई अयोध्या की संयुक्त टीम द्वारा सा्रेतविनष्टीकरण, लार्वारोधी कार्य तथा जनजागरूकता का कार्य सम्पन्न कराया गया। नगर पालिका परिषद रूदौली के वार्ड कायस्थाना बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड-रामपुर परेई गोसाईगंज नगर पंचायत के वार्ड-कटरा दक्षिणी पूर्वी, गोसाईगंज दक्षिणी भदरसा नगर पंचायत के वार्ड-जीवपुर दक्षिणी आदि सम्बन्धित उपर्युक्त नगर पंचायत के वाडों में जनजागरूकता, सा्रेतविनष्टीकरण, कचरा निस्तारण एवं लार्वा रोधी का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराया गया, एवं उक्त नगर निगम एवं नगर पंचायत के क्षेत्र में शाम को फागिग कार्य भी कराया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत आने वाले सभी विभागों की संयुक्त टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र/ब्लाॅक मसौधा के ग्राम-सिडहिर, मिल्कीपुर के ग्राम-गोठवारा रूदौली के ग्राम-भिटौरा सोहावल के ग्राम-विशुनपुर सारा अमानीगंज के ग्राम खण्डासा गाॅव मयाबाजार के ग्राम-अरवत, तारून के ग्राम-खपराडीह, मवई के ग्राम-पूरेकाजी, हैरिग्टनगंज के ग्राम परसुही, बीकापुर के ग्राम-अहिरौनी,गोपालपुर, पूराबाजार के ग्राम-समाहाकला आदि में समस्त आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी। एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुपालन में ,उपजिलाधिकारी रूदौली, अधीषाशी अधिकारी नगर पंचायत बीकापुर एवं खण्ड विकास अधिकारी खंण्डासा द्वारा सम्बन्धित वार्डो एवं ग्रामों में निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button