राम मंदिर में कहां से क्या-क्या आएगा

ननिहाल से 3000 क्विंटल चावल, ससुराल से उपहार के 1100 थाल, जानिए राम मंदिर में कहां से क्या-क्या आएगा :–

  1. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. इसके बाद भगवान को विशेष भोग लगाया जाएगा, जिसमें ननिहाल के चावल और ससुराल का मेवा शामिल होगा.
  2. ननिहाल छत्तीसगढ़ से 3 हजार क्विंटल चावल अयोध्या आएगा. ये अब तक की सबसे बड़ी चावल की खेप होगी, जो अयोध्या पहुंचेगी. इसे छत्तीसगढ़ के जिलों से एकत्र किया गया है.
  3. भगवान राम की ससुराल नेपाल के जनकपुर से वस्त्र, फल और मेवा 5 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे. इसके अलावा उपहारों से सजे 1100 थाल भी होंगे.
  4. नेपाल से आभूषण, बर्तन, कपड़े और मिठाइयों के अलावा भार भी आएगा, जिसमें 51 प्रकार की मिठाइयां, दही, मक्खन और चांदी के बर्तन शामिल होंगे.
  5. उत्तर प्रदेश के एटा जिले से रामलला के दरबार में अष्टधातु का 21 क्विंटल का घंटा पहुंचेगा. दावा किया जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा घंटा होगा, जिसकी लागत 25 लाख रुपये है. इसे बनाने में 400 कर्मचारी जुटे हुए हैं.
  6. यूपी के एटा से अयोध्या पहुंच रहे घंटे की ऊंचाई 15 फुट और अंदर की चौड़ाई 5 फुट है. इसका वजन 2100 किलो है.

Related Articles

Back to top button