रिश्वतखोर कानूनगो पुलिस की गिरफ्त मे 20 हजारकी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। एंटी कर्रेंपशन टीम ने रिश्वतलेते हुए तहसील से गिरफ्तार किया।
मेरठ। सदर तहसील में ₹20 हजार की रिश्वत ने कानूनगो की कुर्सी हिला दी। एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई कार्रवाई से तहसील में अफरा-तफरी मच गई। मेडिकल के बाद आरोपी कानूनगो को लेकर टीम देहली गेट थाने पहुंची। अब सवाल—₹20 हजार के इस खेल में और कौन-कौन शामिल है?
एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी के आरोप में एक कानूनगो को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खेत की पैमाइश के नाम पर कानूनगो ने शिकायतकर्ता से ₹20 हजार रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



