भाजपा नेता ने कार्यदायी संस्था मेसर्स बजाज दिखाया ठेंगा

भाजपा नेता के विद्युतीकरण से अछूते गांव को तार खम्भा लगाने से कार्यदायी संस्था मेसर्स बजाज दिखा रही ठेंगा। 

  राम जनम यादव

अयोध्या जिले के तारुन ब्लाक क्षेत्र की गांव पंचायत कटौना मजरे शुक्लहिया निवासीं भाजपा नेता मनीराम वर्मा के इस गांव का विद्युतीकरण कार्य पूरा कराये बिना कार्यदायी संस्था मेसर्स बजाज फुर्र हो गई।सालो से मुख्यमंत्री पोर्टल व इलाक़ाई भाजपा बिधायक इन्द्रप्रताप तिवारी खब्बू का पत्र बिभाग के पटल पर रेग रहा है लेकिन जिम्मेदार अपने कर्तब्यों से कन्नी काट रहे हैं।श्री वर्मा की मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर विभागीय अधिशाषी अभियंता रोहित सिंह ने कार्यदायी संस्था उपरोक्त को कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया था।परंतु संस्था अभी मौके पर कार्य पूरा कराने को मौके पर नही पहुँची।बिधायक खब्बू तिवारी का पत्र भी विभाग में जंग खा रहा है।मनीराम वर्मा संगठन में महामंत्री वर्तमान में तारुन ब्लाक प्रभारी तथा रामजन्मभूमि संयोजक का कार्य संगठन में देख रहे हैं।बिधायक श्री तिवारी ने विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button