प्रधानमंत्री के आगमन केशव प्रसाद मौर्य की समीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियों को फुलप्रूफ करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य; बोले- ट्रस्ट तय करेगा कि किसे बुलाया जाएगा।

अयोध्या, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद में प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए विभागीय कार्यो लोक निर्माण, राजकीय निर्माण, सेतु निगम आदि सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा की तथा कहा जिस-जिस कार्यो में पीडब्लूडी के विभाग एवं कार्यदायी संस्थाएं कार्य कर रही है गुणवत्ता बनाये रखते हुए अयोध्या के मर्यादा के अनुरूप इसको शीघ्र पूरा करे। इसके मुख्य कार्य में अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग गेट नं0-3 से परिसर के अन्दर तक की सड़क मरम्मत कार्य का अवलोकन किया साथ ही जनपद के पंचकोसी-चैदहकोसी मार्ग के सुद्धीकरण तथा अयोध्या अकबरपुर बसखारी मार्ग स्टेट हाईवे-30 जिसको फोरलेन किया जाना है के कार्यो को भी तेजी लाने के निर्देश दिये। यह बैठक सर्किट हाउस में हुई। जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने भी विकास कार्यो का संक्षिप्त विवरण एवं प्रधानमंत्री जी के आगमन के सम्बन्ध में उप मुख्यमंत्री जी से चर्चा किया। मा0 उप मुख्यमंत्री जी को सर्किट हाउस में गार्ड आफ आनर दिया गया तथा उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य जी ने छोटी छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास जी से भेट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री जी द्वारा हनुमानगढ़ी व रामलला के भी दर्शन एवं पूजन आदि किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग करते हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में पांच अगस्त को राम जन्मभूमि पर मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले उनके आगमन की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। साथ मंदिर निर्माण में खुद और अपने परिवार की तरफ सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर केशव मौर्य ने कहा कि जो लोग कहते थे कि रामलला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब उन्हें तारीख बता दी गई है। इससे पहले बीते शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा कर प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button