नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

देश स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद कर रहा है। 23 जनवरी को देश उनकी 125वीं जयंती मनाएगा। सोशल मीडिया पर भी उनकी जयंती को चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। नेताजी के विचारों ने हमेशा लोगों को प्रभावित किया है। उनकी विचार क्राांतिकारी होने के साथ लोगों में उर्जा भर देने रहे हैं। उनकेअनमोल विचार किसी के भी जिंदगी बना सकता हैं। उन्होंने अपने विचार किसी भी शख्स को एक अच्छा नागरिक बनाने के साथ-साथ एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करता है। आज भी जब अगर नेताजी के विचारों को एक पढ़ लिय जाए तो जीवन में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की पूर्व संध्या पर कायस्त संघ अंतर्राष्ट्रीय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन संगीत नाटक एकेडमी गोमती नगर लखनऊ के सभागार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना, विशेष अतिथि के रूप में सुरेंद्र सक्सेना जी (रिटायर्ड आई.जी.), आलोक रंजन जी (रिटायर्ड आई.ए.एस.), पदम योगेश प्रवीण जी (साहित्यकार), डॉ. सुशील सिन्हा जी, कुमार नारायण जी उपस्थित रहे, जिनको संघ द्वारा सम्मानित किया गया।


संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे ने देश के कोने-कोने से पधारे पदाधिकारी/ सदस्यगण का हार्दिक अभिनंदन किया तथा अपने संबोधन में कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय की विगत 3 माह में हुई उपलब्धियों जैसे कि 14 देशों में समन्वयक, 18 राज्यों में विधिवत गठन तथा 7 राज्यों के प्रत्येक जनपद में सदस्यों का गठन कर गूगल फॉर्म की लिंक के माध्यम से 7 लाख 28 हजार कायस्थ परिवारों को जोड़कर एक अल्प अवधि में अपने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का कार्य किया।

उन्होंने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कुछ-कुछ संस्मरण भी सुनाए।कार्यक्रम में कायस्थ संघ के पदाधिकारी दिनेश खरे, सुधीर सिन्हा, तरूण भटनागर, डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव, महिमा श्रीवास्तव,कंचन श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, बलदाऊ जी श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, गौरी शंकर लाल श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश वर्मा, संजय कुमार अस्थाना, अजय कुमार श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, नितिन खरे, विकास श्रीवास्तव, कुमारी ज्योति खरे, न्यूटन किशोर सक्सेना, पूनम सिन्हा एवं मुकेश श्रीवास्तव  रहे।

कार्यक्रम में कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती अंजली श्रीवास्तव जी ने नेता जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये।सांस्कृतिक कार्यक्रम में चित्रगुप्त वंदना श्रीमती कंचन श्रीवास्तव, गणेश वंदना नृत्य भव्या श्रीवास्तव, भजन व देशभक्ति गीत अभिषेक एवं अस्मिता, भजन अंजुली श्रीवास्तव, गीत शौर्य श्रीवास्तव एवं नृत्य मुंबई से आए कलाकार श्री संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button