Thursday, April 30, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गणतंत्र दिवस का पूर्वाभ्यास सम्पन्न

गणतंत्र दिवस का पूर्वाभ्यास सम्पन्न

338

 
लखनऊ –
  गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का पूर्वाभ्यास आज समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। परेड का नेत्त्व ले0 कर्नल प्रशान्त सिंह चुण्डावत कर रहे थे। निर्धारित समय से परेड रेलवे स्टेशन चारबाग से प्रारम्भ होकर स्टेशन रोड होते हुए महाराणा प्रताप चैराहा, बर्लिग्टन होटल चैराहा, रायल होटल चैराहा, विधान सभा मार्ग, हजरतगंज चैराहा, हजरतगंज बाजार, हलवासिया मार्केट ,श्रीमती सरोजनी नायडू पार्क होते हुए के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम मे समाप्त हुआ।      


पूर्वाभ्यास मे सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस, होमगार्ड, सैनिक स्कूल के अतिरिक्त स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट ब्रास बैण्ड, पाइप बैण्ड, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भारी संख्या मे दर्शक उपस्थित थे। जिन्होने तालियाॅं बजाकर प्रदर्शित टोलियो का स्वागत किया एवं उत्साह बढाया।