कैंट विधानसभा में जल संकट गहराया,लोगों का सब्र टूटा

कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को लेकर आक्रोश। स्थानीय जनता से साथ कई पार्षदों नें किया प्रदर्शन।

लखनऊ। कैंट विधान सभा क्षेत्र के गीतापल्ली वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में पानी ना आने और जहाँ आता है सिर्फ़ आधे एक घंटे और बेहद दूषित पानी की समस्या को विगत कई दिन से जल कल के अधिशासी अभियंता महाप्रबंधक को अवगत कराया जा रहा था। पर कोई ठोस समाधान ना होने के कारण आज जोन 5 जलकल पर अभियंता कार्यालय पर आम जनमानस के साथ पहुचकर शिकायत पत्र देकर उनको वार्ड में उनके जेई सुपरवाईजर को साथ में लाकर विभिन्न गलियों में घुमाने का काम किया गया और तत्काल समस्या का समाधान करने की बात उनके द्वारा कही गई।

कैंट विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। भीषण गर्मी के बीच लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि स्थानीय जनता के साथ कई पार्षदों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर जिम्मेदार कौन है और कब मिलेगी राहत?

मौके पर आम जनमानस के द्वारा लिखना पढ़ना बंद करो स्वच्छ पानी का प्रबंध करो नारा लगाया गया समस्या का निराकरण हेतु कार्यक्रम में वार्ड के पूर्व पार्षद अरविंद यादव पूर्व विधान सभा अध्यक्ष रितेश साहू पार्षद जीतू यादव व्यापारी नेता पवन मनोचा विधान सभा अध्यक्ष संतोष रावत पार्षद प्रत्याशी क्रमशः मनोज सिंह जितेंद्र यादव अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमन धानुक बॉबी धानुक प्रदीप कुमार बदरे आलम भाई नूर ख़ान भाई फुरकान भाई रंजीत कुमार अभिषेक भट्ट राजा अबरार रूबल कुश अरोड़ा अंकित गुप्ता इत्यादि साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button