Thursday, April 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आशुतोष निरंजन ने परिवहन आयुक्त का पद संभाला

आशुतोष निरंजन ने परिवहन आयुक्त का पद संभाला

37
आशुतोष निरंजन ने परिवहन आयुक्त का पद संभाला
आशुतोष निरंजन ने परिवहन आयुक्त का पद संभाला

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आशुतोष निरंजन ने परिवहन आयुक्त का पद संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पारदर्शिता, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ काम करना अनिवार्य है, किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लखनऊ। आशुतोष निरंजन (IAS) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं।

परिवहन आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं से भी लापरवाही या जवाबदेही में कमी की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और सभी कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व को प्राथमिकता दी जाए, ताकि विभाग की छवि आमजन के बीच सकारात्मक और विश्वसनीय बन सके।