कैंसर में तुलसी लाभदायक


तुलसी में ऑसीमम सैक्टम को प्रधान या पवित्र तुलसी माना गया जाता है, इसकी भी दो प्रधान प्रजातियाँ हैं, श्री तुलसी जिसकी पत्तियाँ हरी होती हैं तथा कृष्णा तुलसी जिसकी पत्तियाँ निलाभ-कुछ बैंगनी रंग लिए होती हैं। श्री तुलसी के पत्र तथा शाखाएँ श्वेताभ होते हैं जबकि कृष्ण तुलसी के पत्रादि कृष्ण रंग के होते हैं। गुण, धर्म की दृष्टि से काली तुलसी को ही श्रेष्ठ माना गया है, परन्तु अधिकांश विद्वानों का मत है कि दोनों ही गुणों में समान हैं। भारत के लगभग हर घर में आपको होली बेसिल यानी तुलसी का पौधा नजर आ जाएगा। जहां एक तरफ इसकी धार्मिक मान्यता है, वहीं कई बीमारियों के इलाज में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है, वहां बैक्टीरिया और जीवाणु प्रवेश नहीं कर पाते हैं। साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। इस कारण स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि तुलसी के फायदे क्या होते हैं। साथ ही तुलसी के उपयोग के सही तरीके के बारे में भी आप इस लेख में जानेंगे, ताकि आप तुलसी के नुकसान से बच सकें। तो आइए, अब विस्तार से तुलसी के फायदे और नुकसान के बारे में समझें।

शरीर से जुड़ी सामान्य बीमारियों के साथ-साथ तुलसी के रस के फायदे कैंसर के जोखिम को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि तुलसी के रस में रेडियोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो शरीर में पनपने वाले ट्यूमर सेल्स को खत्म कर सकते हैं। इसके अलावा, तुलसी में यूजेनॉल भी पाया जाता है, जिसमें एंटीकैंसर गुण होते हैं। साथ ही तुलसी में रोसमारिनिक एसिड, एपिगेनिन, ल्यूटोलिन, माय्रटेनल जैसे जरूरी फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं। ये भी विभिन्न प्रकार के कैंसर से लड़ने में मदद कर सकते हैं। कैंसर कोई साधारण बीमारी नहीं है और इसके उपचार के लिए सिर्फ घरेलू उपचार पर निर्भर रहना इसे और खतरनाक बना सकता है। इस कारण से कैंसर के लिए डॉक्टर से परामर्श करके सही उपचार लेना जरूरी है।

श्री तुलसी के फायदे और नुकसान बताने से पहले हम बता दें कि इस लेख में बताए गए तुलसी के गुण किसी तरह का डॉक्टरी इलाज नहीं है और समस्या को जड़ से खत्म नहीं कर सकते। हां, बेनेफिट्स ऑफ तुलसी में कुछ शारीरिक और मानसिक समस्याओं के लक्षणों को कम करना शामिल हो सकता है। वहीं, समस्या अगर गंभीर है, तो   मेडिकल ट्रीटमेंट करवाना जरूरी है। आइए, अब आपको विस्तार से बताते हैं तुलसी पत्ता खाने के फायदे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button