किसानों के समर्थन में आज तहसीलों पर निकले समाजवादी ट्रैक्टर

आज एक तरफ जवान और एक तरफ किसान दोनों की परेड देखने को मिली। कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगभग पौने तीन महीने से दिल्ली की सीमाओं पर लगातार चल रहा है। उसी क्रम में किसानों द्वारा आज ट्रैक्टर परेड निकाली गई। कई जगहो पर उत्तेजित किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष भी देखने को मिला। इसी बीच एक जत्था किसानों का दिल्ली के लाल किला जा पहुंचा और प्रदर्शन किया गया।

वही दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का किसानों के समर्थन में राज्य की सभी तहसीलों पर प्रदर्शन किया गया।
लखनऊ के बख्शी तालाब तहसील पर चिनहट के ब्लाक अध्यक्ष संतोष यादव भी अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे।

पुलिस को चकमा देकर तहसील पहुंची संतोष टीम को जब परिसर में कोई नही मिला तो वापस आकर समाजवादी जत्थे में शामिल हो गए और पुनः सभीलोग तहसील के लिए निकले।

इस बीच बेहटा रोड पर क्षेत्र अध्यक्ष विदेश पाल यादव के साथ आ रहे कई पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वही पर रोक लिया। तभी कुछ कार्यकर्ता लोग मौके से बचते बचाते आगे दूसरे रास्ते से अपने ट्रैक्टर मार्च को लेकर जाने लगे लेकिन इस बार हरकत में आई पुलिस ने सभी को तहसील मोड़ से आगे नही जाने दिया। पुलिस के रोके जाने पर समाजवादी लोग वही पर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद पुलिस ने सभी को सांकेतिक हिरासत में लिया और थाने ले आई जहाँ से थोड़ी देर बाद सभी को जाने दिया गया।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से दिनेश यादव बीडीसी, रवि यादव,वेद प्रकाश बीडीसी सहित सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button