काकोरी की सरजमी पर शिवपाल का हुआ भव्य स्वागत

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का गुरुवार को उन्नाव जाते समय मोहान रोड पर प्रसपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया।घुर घरी का तालाब पर युवा नेता कस्बा काकोरी निवासी अनिल यादव के नेतृत्व में चौधरी मुलतान सिंह यादव,पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला के निजी सचिव रज्जनलाल अवस्थी,चौधरी शैलेन्द्र बिक्रम सिंह यादव,के.आर.डी.सिंह यादव सहित दर्जनों समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के पास युवा नेता अनुज शुक्ला के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली लेकर आये सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।फतेहगंज में प्रसपा प्रदेश सचिव एवं सरोजनीनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रजनीश सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।

प्रसपा समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत।इस अवसर पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ चल रहे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर राम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी,प्रदेश महासचिव विनीत शुक्ला बीनू,प्रदेश महामंत्री अजय त्रिपाठी मुन्ना,महिला सभा की लखनऊ जिलाध्यक्ष शान्ती यादव,प्रसपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी,पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा का भी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button