उत्तर प्रदेश 24 घंटों में कोरोना के 5423 नए मामले

  प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 59 और लोगों की मौत होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 2926 हो गया. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां बताया कि 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 59 और लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से अब तक 2926 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से होने वाली मौतों का प्रतिशत 1.56 है.

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 5325 नए मामले सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 49,242 है और अब तक 1,35,613 संक्रमित लोग पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं. इस तरह लोगों के ठीक होने का प्रतिशत अब बढ़कर 72.21 हो गया है.

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा 1,30,445 नमूनों की जांच की गई. अब तक कुल 45,51,619 नमूनों की जांच की जा चुकी है. प्रयोगशालाओं को जिलों के द्वारा कल लगभग 40000 नमूने जांच के लिए भेजे गए. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 62,744 कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जा चुकी हैं, जिनके माध्यम से 6,72,275 लक्षणात्मक व्यक्तियों की पहचान की गई है.

अमित मोहन ने बताया कि अब तक प्रदेश में 62,744 कोविड हेल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं, जिनकी सहायता से अब तक 6,72,275 लक्षणात्मक लोगों की पहचान की जा चुकी है.इसी के साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि सभी जिलाधिकारी दिन में दो बार अपने जिले की टीम के साथ बैठक करेंगे, सीएमओ के साथ बैठक करेंगे। सुबह की बैठक अस्पताल में और शाम की बैठक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button