उ0प्र0 में तीन इन्जन वाली भाजपा सरकार फेल-डा0 पाण्डेय

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था सहित सभी जनहित के मुद्दों पर विफल, दूसरे राज्यों से आयातित मैनेजर चलायेंगे सरकार। उत्तर प्रदेश में तीन इन्जन वाली भाजपा सरकार हुई फेल, एक और इन्जन जोड़ने की तैयारी। हर मोर्चे पर विफल योगी सरकार, आपसी द्वन्द में प्रदेश का हो रहा बंटाधार।

लखनऊ – उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि अब तो यह सार्वजनिक रूप से खुलकर सामने आ गया है कि प्रदेश में चौतरफा हर मोर्चे पर योगी सरकार विफल साबित हो रही है। योगी सरकार के मंत्री और अधिकारी प्रदेश को संभालने में नाकारा साबित हो रहे हैं। अपने संकल्प पत्र में वर्णित सपनों को जमीन पर उतारने में योगी सरकार विफल साबित हुई है और प्रदेश की जनता में योगी सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने आज जारी बयान में कहा कि उ0प्र0 में अब चार इन्जन वाली सरकार चलने वाली है क्योंकि तीन इन्जन वाली योगी सरकार बुरी तरह फेल साबित हुई है। तीनों इन्जन पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। प्रदेश की जनता में भयंकर आक्रोश इनके प्रति उत्पन्न हो चुका है यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने अब चैथे इन्जन को योगी सरकार को चलाने के लिए लगाने वाली है।

भाजपा की डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है। प्रदेश की जनता अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के साथ नए परिवर्तन के लिए कांग्रेस के साथ तेजी से जुड़ रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के स्कूलों की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब इन तमाम समस्याओं को दुरुस्त करेगी। 

योगी सरकार की तीन इन्जन की सरकार में किसान बदहाल है। युवा बेरोजागर है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त हो चुकी है कि दिन दहाड़े डकैतियां, हत्या, लूट और गंैगवार राजधानी में आये दिन हो रहे हैं। महिला उत्पीड़न अपने चरम पर है। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाओं से आज प्रदेश की महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो चला है।

महिला किसान दिवस के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चैाधरी द्वारा महिला किसान दिवस मनाया गया।इस मौके पर ममता चैाधरी एवं महिला कंाग्रेस की पदाधिकारियों ने राजधानी लखनऊ के ग्राम माधव खेड़ा, मोहनलालगंज मे महिलाओं के साथ खेतों में कृषि कार्य करते हुए महिला किसान दिवस मनाया गया।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन के एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए महिला किसान दिवस मनाया जा रहा है।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ममता चैाधरी के अलावा सुशीला शर्मा, माया चैबे, सुश्री वन्दना सिंह, लता दुबे, संगीता सिंह सहित तमाम महिलाएं शामिल रहीं।

श्री पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार पूरी तरह अनुभवहीन है और प्रशासनिक तौर पर फेल हो चुकी है। सरकार कानून का राज लागू करने में नाकाम साबित हुई है। हर मोर्चे पर विफल योगी सरकार के आपसी द्वन्द में प्रदेश का बंटाधार हो रहा है। प्रदेश का विकास सिर्फ थोथे भाषणों तक ही सिमटकर रह गया है जमीनी हकीकत शून्य है। महिला हिंसा और उत्पीड़न को समाप्त करने का काम सिर्फ पीआर और प्रचार के माध्यम से हो रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्त्ता को अब एकजुट होकर पार्टी की रीति व नीति को आम लोगों तक पहुंचाना है। भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार केंद्र व राज्यों के विकास कार्यो में फेल हो गई है। जिसका आगामी चुनाव में जनता जबाब देगी। 

प्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ सी आयी हुई है। अब प्रदेश को तीन इन्जन के बजाए चार इन्जन वाली योगी सरकार चलायेगी। प्रदेश में ठप पड़ी विकास की योजनाएं को पुनः संचालित करने के लिए योगी सरकार ने एक दूसरे राज्य से एक अधिकारी को वीआरएस दिलवाकर प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के लिए बुलाया है। जो यह साबित करता है कि योगी सरकार कोे चार वर्ष तक अक्षम व्यक्ति संचालित कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button