योगी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी-संजय सिंह

  • यूपी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
  • आदित्यनाथ जी के दूसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार सातवें आसमान पर पँहुच गया है।
  • यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आदित्यनाथ जी की सरकार अभी भी सो रही है।
  • खुद मंत्री ने ही यूपी सरकार के सारे भ्रष्टाचार को सामने ला दिया।
  • यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री जी के दलित होने के कारण यूपी में उनकी कोई नहीं सुन रहा।
  • यूपी में पीने के पानी की योजना में भी करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है।
  • यूपी सरकार में तबादलों में घोटाला अब आम बात हो गयी है।

नई दिल्ली। राज्यसभा में आप सांसद संजय सिंह ने आज फिर से उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्रालय में हो रहे करोड़ों रुपयों के भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखा है। माननीय सांसद ने कहा कि आदित्यनाथ जी के पहले कार्यकाल के दौरान भी घटिया पाइपलाइन सप्लाई करने का मामला हो, घर-घर नल योजना में घोटाले का मामला या फिर अधिक दामों पर टेंडर देने का मामला इन सबमें हुए हजारों करोड़ों रुपयों के भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखा था। फिर अब आदित्यनाथ जी की इस दूसरी सरकार के दौरान भी ऐसे ही भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं। माननीय सांसद जी ने कहा यूपी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक जी के बयान से यह सिद्ध हो रहा है कि सरकार का जल शक्ति मंत्रालय पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।

दिनेश खटीक जी ने खुद अपने बयान में कहा कि नमामि गंगे से लेकर घर-घर नल पँहुचाने की योजना में विभाग के अधिकारी खूब भ्रष्टाचार करके लूट मचा रहे हैं। यहाँ तक कि इस विभाग में तबादले तक में घोटाला किया जा रहा है। माननीय सांसद संजय सिंह ने आदित्यनाथ जी के सामने बड़ा सवाल रखा है कि आख़िर इन बेईमान अधिकारियों पर कार्यवाही कब की जायेगी? माननीय सांसद जी ने यह भी कहा कि यह बात बड़ी दुःखद है कि उत्तर प्रदेश सरकार में एक मंत्री को यह कहना पड़ रहा है कि मैं दलित समाज से आता हुँ इसलिए सरकार में मेरी बात कोई नहीं सुन रहा। माननीय सांसद ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने बड़े-बड़े घोटाले होने के बाद भी आदित्यनाथ जी की सरकार सो रही है।

सांसद महोदय ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि यूपी सरकार के मंत्री ने अपना इस्तीफा आदित्यनाथ जी को न देकर सीधे अमित शाह जी को सौंपा है। यह दिखाता है कि यूपी सरकार के खुद मंत्रियों को अब आदित्यनाथ जी पर बिल्कुल भरोसा नहीं रहा है। इससे यह भी बड़ी दुःखद स्थिति सामने आती है कि उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ जी की सरकार नहीं बल्कि अमित शाह amitsaha,shasthamantralay,जी की सरकार चल रही है। माननीय सांसद ने कहा कि यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय, पीडबल्यूडी विभाग, पशुपालन विभाग में पहले ही तबादलों में घोटाले के मामले सामने आ रहे है फिर अब जल शक्ति मंत्रालय भी इनमें शामिल हो गया है। माननीय सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को आज यह सच जान लेना चाहिए कि यूपी सरकार पूरी तरह से घोटालों में डूबी हुई है। आम आदमी के जीवन से जुड़ी हुई पानी पीने से लेकर तमाम योजनाओं में करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button