योग से शरीर होगा स्वस्थ-अपर्णा यादव

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

“भारतीय आदर्श योग संस्थान” के तत्वाधान में जनेश्वर मिश्रा पार्क में योग दिवस की तैयारियों हेतु योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।योग से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों हेतु सोमवार को जनेश्वर मिश्रा पार्क में “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के तत्वाधान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर संस्थान के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी ने भी योग किया योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी द्वारा योग गीत की प्रस्तुति से हुई तथा बड़ी संख्या में व्यापारियों, बुजुर्गों ,महिलाओं, युवक-युवतियों, बालक बालिकाओं ने भी योग किया।

भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है जो पूरी तरह से योग को समर्पित होता है। प्रधानमंत्री मोदी की पहल से आज पूरी दुनिया योग को अपना है। मुख्यमंत्री योगी जी उत्तर प्रदेश में योग को बढ़ावा दे रहे हैं।योग से बीमारियों को दूरकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। योग से नैतिकता का विकास होता है और शाश्वत मूल्यों को विकसित किया जा सकता है। शरीर और मन को स्वस्थ रखना है तो हमें योग की शरण में जाना होगा। योग से आत्म शुद्धि होती है।निरोग रहने,प्रसन्न रहने और दीर्घायु जीवन के लिए योग जरूरी है। स्वास्थ्य जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी,योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।जो करते हैं योग,उन्हें नहीं छूते रोग,बनकर योगी, खुद से दूर भगाओ रोग।योग से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है तथा सभी को योग अवश्य करना चाहिए।


योग आचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने कहा योग अपनाने से घातक से घातक बीमारियां भी ठीक हो सकती हैं तथा कम उम्र में योग अपनाने से लंबी आयु प्राप्त की जा सकती है।आज खान पान में पोषक तत्वों की कमी और अस्वच्छ वातावरण का असर आपके शरीर पर होता है। दिनभर की भागदौड़ व कामकाज के बाद शरीर ऊर्जाहीन और थका हुआ होने लगता है। ऊर्जा की कमी से काम की उत्पादकता तो कम होती ही है, साथ ही आत्मविश्वास में भी कमी आती है। आजकल युवाओं में भी ये समस्या देखने को मिलती है कि वह जल्द थक जाते हैं। दिनभर चुस्ती और फुर्ती बनी रहे, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। पौष्टिक आहार से शरीर को ऊर्जा मिलती है लेकिन विशेषज्ञ दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए शारीरिक व्यायाम व योग पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। युवा अपने दैनिक जीवन में कुछ योगासनों को शामिल करके थकान और लो-एनर्जी की समस्या को कम कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा योग अपनाने से जीवन में सकारात्मकता आती है तथा पूरा दिन योग करने वाले व्यक्ति ताजगी महसूस करते है। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा भारत ने विश्व को योग पद्धति दी है तथा कार्यक्रम मे संस्था के सचिव राजकुमार राज ने योग साधकों को योग का अभ्यास कराया।


योग शिविर में योग प्रशिक्षक द्वारा योग साधकों को ग्रीवा संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन ,उष्ट्रासन कराया गया तथा योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा द्वारा सभी आसनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गईइस अवसर पर संस्था के संरक्षक कर्नल अभय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, चंद्रशेखर, राधेश्याम चौरसिया, गीता त्रिपाठी, संतोष यादव, मधु पांडे, रीता पांडे ,इसरार खान ,राकेश साहू ,अमित ठाकुर, नीतू मिश्रा, सत्यम जी,कल्पना भद्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया।

[/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button