
लखनऊ। भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज और पीडीए समाज पर हो रहे उत्पीड़न को अब नहीं सहेंगे।पूरा विश्वकर्मा समाज अब सड़कों पर उतरेगा और डटकर मुकाबला करेगा। उक्त बातें आज विश्वकर्मा मन्दिर सभागार मकबूलगंज लखनऊ में प्रदेश से आये विश्वकर्मा समाज के सभी संगठनों के अध्यक्षों पदाधिकारियों की बैठक में पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कही।बैठक का आयोजन अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने किया था जिसमें प्रदेश से 600 नेता और पदाधिकारी शामिल हुए और सभी ने खुलकर पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का समर्थन किया।
विश्वकर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बहुत धन्यवाद दिया कि उन्होंने गाजीपुर के बेटी निशा विश्वकर्मा की हत्या प्रकरण में तथा विश्वकर्मा समाज के हो रहे सभी उत्पीड़न अत्याचार में समाज के साथ खड़े होकर न्याय दिलाने का काम किया और सभी परिवार की आर्थिक मदद भी की। अब हमारा भाजपा सरकार से भरोसा उठ गया है। समाजवादी पार्टी पीडीए समाज की लड़ाई लड़ रही है। इसलिए सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का साथ दो। भाजपा सरकार हटाओ और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाओ।
पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज पर हो रहे उत्पीड़न अत्याचार पर संगठन की बुलायी बैठक में भाजपा राज के पिछले पांच सालों में विश्वकर्मा समाज पर जनपदो गाजीपुर उन्नाव चित्रकूट भदोही सिद्धार्थनगर श्रावस्ती फिरोजाबाद बदायूं मुजफ्फरनगर सहारनपुर बलिया चन्दौली मिर्जापुर सोनभद्र प्रयागराज कौशाम्बी कानपुर देहात औरैया देवरिया शाहजहांपुर फतेहपुर अम्बेडकरनगर में विश्वकर्मा समाज पर हुए अपमान हत्या दुष्कर्म फर्जी मुकदमे जमीनों पर कब्जा की एक एक घटनाओं को विन्दुवार समाज की बैठक में रखा।
इन सभी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का डेलीगेशन भेजा पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए और परिवार की आर्थिक मदद भी की। आप सोचिये जो नेता विपक्ष में रहकर विश्वकर्मा समाज की इतनी मदद कर रहे हैं तो सरकार में आने पर कितनी मदद करेंगे। केवल विश्वकर्मा समाज ही नहीं बल्कि पीडीए समाज के हर वर्ग की मदद कर रहे हैं और पीडीए परिवार की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विश्वकर्मा ने कहा आप सभी लोग गांव गांव जाइये भाजपा राज में हो रहे उत्पीड़न अत्याचार को बताइये और सभी का समर्थन मांगिये। 2027 में भाजपा सरकार को हराना है और समाजवादी पार्टी को जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है वहीं पीडीए समाज की रक्षा करेंगे और अधिकार दिलायेंगे।




















