भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल-शिवपाल यादव

शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। गुजरात के लोगों को यहां लाकर बिठाया जा रहा है। सभी बड़े ठेके उनको दिए जा रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान-व्यापारी परेशान है। अपराध चरम पर है। भाजपा से मुक्ति के लिए 2024 में एकजुट होकर हमें समाजवादी पार्टी को जिताना है। आज बांदा में शिवपाल सिंह यादव ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान में दी गई संवैधानिक व्यवस्थाओं और मानवाधिकारों को भाजपा सरकार में क्षति पहुंचाई जा रही है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल-शिवपाल यादव


आज संविधान और लोकतंत्र के साथ समाजवाद की अवधारणा को दूषित किया जा रहा है। चुनाव प्रबन्धन की प्रक्रिया पर विशेष कानून बनाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। सभी को सामाजिक न्याय मिले इसके लिए भाजपा सरकार को जातीय जनगणना करानी चाहिए। समाजवादी प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में आज प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के भाषण से शुरुआत हुई। इसमें मौलाना इरफान कादरी, विशम्भर प्रसाद निषाद, प्रो0 बी.पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, श्री राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, प्रो0 सुधीर पंवार, राय साहब तथा मिठाई लाल भारती ने अपने विचार व्यक्त किये। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 17 अगस्त 2023 को बांदा के प्रशिक्षण शिविर में समापन सम्बोधन करेंगे। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल-शिवपाल यादव

Related Articles

Back to top button