दो सहेलियों ने किया आपस में विवाह

अजय सिंह

झारखंड राज्य के लोहरदगा में हुआ अनोखा विवाह इन दिनों काफी चर्चा में है। यहां एक ऐसा विवाह हुआ जिसके बारे में आपने अभी तक न तो देखा होगा और न ही सुना होगा। ऐसे मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं जब कोई व्यक्ति एक पत्नी के जिन्दा रहते या फिर उसके मरने का बाद विवाह करता है लेकिन ऐसा कभी सुनने में नहीं आया जब एक ही मंडप के नीचे दो-दो युवतियों से एक साथ कोई युवक विवाह करे। लेकिन, झारखंड राज्य के लोहरदगा जिले में एक ऐसा ही अनोखा विवाह सामने आया है।

यहां एक लड़के ने एक नहीं बल्कि दो लड़कियों से प्यार किया। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें भीखाईं। एक साथ दो लड़कियों की मांग में सिन्दूर डाला और अग्नि के सात फेरे लिए। इस अनोखे विवाह में एक लड़की का बेटा भी शामिल हुआ। इस अनोखे विवाह को देखकर लोग हैरान रह गए।

पहले तो युवक के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में उसकी जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ गया और फिर ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों लड़कियों से उक्त युवक ने विवाह कर लिया। जानकारी के मुताबिक भंडरा प्रखंड के बंडा गांव निवासी संदीप नामक युवक दो लड़कियों से प्यार करता था।

पहले वह कुसुम नामक लड़की के साथ लिव-इन-रिलेशन में तीन साल तक रहा, जिससे उसे एक बेटा हुआ। बेटे के जन्म के बाद संदीप बंगाल में ईंट-भट्ठे पर काम करने चला गया, जहां स्वाति नाम की लड़की से उसकी मुलाकात हुई।

इसी दौरान स्वाति और संदीप दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। संदीप एक साथ दोनों से विवाह करना चाहता था। जब परिजनों को पता चला कि वह एक साथ दो लड़कियों से शादी करना चाहता है तो उन्होंने ऐसा करने से साफ़ इनकार कर दिया लेकिन लड़का दोनों की मांग भरने की जिद करने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button