आज देश में लोकतंत्र और संविधान दोनों को खतरा

राष्ट्रीय सचिव आज मलिहाबाद में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान दोनों को खतरा है। भाजपा नेतृत्व की भाषा अमर्यादित और असंयमित है। जनता को परेशानियों पर ध्यान देने के बजाय भाजपा नेता लोगों को धमकाने और डराने का प्रयास कर रहे हैं।श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति जनता में भरोसा है और यह विश्वास है कि प्रदेश में विकास और प्रगति उनके नेतृत्व में ही हो सकेंगी। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का प्रबल समर्थन मिल रहा है। पिछले दो चरणों में समाजवादी पार्टी को भारी बढ़त मिलना तय है।उन्होंने मलिहाबाद क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री सोनू कनौजिया को विजयी बनाने की अपील की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button