सरकार स्पष्ट करे कि माफियों के साथ है या निष्पक्ष पत्रकारों के साथ..?

 उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षित नही, प्रतापगढ़ में पत्रकार की निर्मम हत्या दुःखद।प्रतापगढ़ में पत्रकार की हत्या के आरोपियों को किया जाए तत्काल गिरफ्तार, परिवार को दी जाए आर्थिक सहायता।पत्रकार सुलभ को सरकार ने क्यों नही उपलब्ध करायी सुरक्षा? सवाल का जवाब दे सरकार -प्रियंका गांधी वाड्रा

नसीमुद्दीन सिद्दीकी

सर्दी हो या बरसात आपातकाल हो या करोना का दिन-रात खबरों का संकलन कर जन-जन तक जनता की आवाज पहुंचाने वाले पत्रकार ही आज सुरक्षित नहीं है तो जनता का क्या हश्र होगा। यह सवालिया निशान है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों स्पष्ट कहा था कि पत्रकारों के मामले बेहद संवेदनशील तरीके से देखे जाएं, मगर पुलिस के अफसरों पर इससे कोई वास्ता नहीं है। यूपी की कानून व्यवस्था लगभग ध्वस्त सी हो गई है। यहां पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है। पत्रकारों पर कहीं नेता और मंत्री हमला करवा रहे हैं तो कहीं शराब माफिया तो कहीं खाकी का कहर पत्रकारों पर निरंतर जारी है।

लखनऊ। प्रतापगढ़ में एबीपी के जिला संवाददाता सुलभ श्रीवास्तव का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के मामले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा है कि प्रदेश में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं! उत्तर प्रदेश में लगातार पत्रकार व पत्रकारिता पर हमले हो रहें हैं! जिस पत्रकार ने शराब माफियायों से जान का खतरा बताते हुए 12 जून को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज से सुरक्षा की गुहार लगाई थी उस पत्रकार का 13 जून की रात को सड़क किनारे शव मिलना अपने पीछे कई सवाल खड़े करता है !

पुलिस भले ही इसे दुर्घटना बता कर क्रूर शासन और लचर प्रशासन को बचाने की कोशिश करे लेकिन सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिला पत्रकार का शव अपनी कहानी खुद ही बता रहा है! कि यह हत्या है, योगी के शासन काल में अब तक प्रदेश भर में जहरीली शराब से सैकड़ो मौतें हुई हैं, ऐसे में शराब माफियाओं के खिलाफ खबर चलाने वाले पत्रकारों को अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है ! योगी सरकार बताए कि जब पत्रकार ने सुरक्षा मांगी थी तो सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? सरकार स्पष्ट करे कि वो शराब माफियों के साथ है या निष्पक्ष पत्रकारों के साथ?

कांग्रेस महासचिव ने मृतक पत्रकार के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जाँच हो वा मृतक के परिजन को तत्काल 50 लाख का मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए !

राममंदिर चंदे घोटाले पर प्रदर्शन, सैकड़ो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

जनपद प्रतापगढ़ के कटरा रोड पर 13 जून, 2021 को एक इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार श्री सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू-विधायक के निर्देश पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी का 6 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल 15 जून को प्रतापगढ़ पहुॅंचकर पीड़ित परिवारजनों से मिलकर उनसे घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करेगा व इस सम्बन्ध में स्थानीय प्रशासन से मिलकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करेगा।


उक्त जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी-पूर्व मंत्री ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री सोहिल अख्तर अंसारी-विधायक, उपाध्यक्ष-उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी, प्रदेश महासचिव सुशील पासी, प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जयकरण वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार मिश्रा एवं उ0प्र0 युवा कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी शामिल रहेंगे।श्री सिद्दीकी ने बताया कि यह प्रतिनिधि मंडल घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त अपनी रिपोर्ट प्रदेश कंाग्रेस कमेटी को सौंपेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button