आज जिन भाजपाइयों के झंडे उतरे कल उनके दिलो दिमाग से भाजपा भी उतर जाएगी:अखिलेश यादव

आज जिन भाजपाइयों के झंडे उतरे कल उनके दिलो दिमाग से भाजपा भी उतर जाएगी। अब भाजपा के पेड और अनपेड समर्थक भी अब किसी काम नहीं आ रहे।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये भी अजब बात है कि एक तरफ तो भाजपा और उनके संगी-साथी अपने लोगों को प्रोटेस्टर्स के बीच भेजकर युवाओं को गलत साबित करने में लगे हैं दूसरी तरफ जब उन्हें ‘भाजपाई’ कहा जाता है तो वो चिढ़ जा रहे हैं। आज जिन भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के घर-मकान-दुकान-प्रतिष्ठान व गाड़ियों से भाजपा के झंडे उतरे हैं, कल भाजपा भी उनके दिलो दिमाग से उतर जाएगी, क्योंकि वो भोले-भाले भावुक लोग हैं, लेकिन उनमें भी बुद्धि-विवेक है और वो भी भाजपाइयों की अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ का रामघात, ⁠दिल्ली में बच्चियों तक पर बेदर्दी से प्रहार, पूरे देश में युवाओं पर हिंसक प्रहार, ⁠मुंबई में आंदोलनकारियों को ड्रग्स के झूठे केस में फँसाने की धमकी और लखनऊ अग्निकांड में मृतक बच्चे की दुखी माँ तक के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया अति निंदनीय दुर्व्यवहार व माँ का तिरस्कार जैसी काली करतूतों से बेहद शर्मिंदा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब भाजपा के पेड और अनपेड तथाकथित समर्थक भी अब किसी काम नहीं आ रहे हैं। दरअसल अब वो जनाक्रोश को देखकर घर से बाहर तभी निकल रहे हैं, जब बहुत ज्यादा मजबूरी हो। इसीलिए मोहल्ले और सोसाइटियों के पार्कों में भी, अब वो बरसाती वायरल बुखार या सर्दी-जुकाम के नाम पर तबियत खराब होने का बहाना करके नहीं जा रहे हैं, उनके व्हाट्सएप ग्रुप भी ठंडे पड़े हैं।श्री यादव ने कहा कि भाजपा के कट्टर समर्थकों के सामने सबसे बड़ा संकट ये है कि उन्होंने पिछले 10-12 सालों में हर कुतर्क से भाजपा और उनके संगी-साथियों की ढाल बनकर रक्षा की, अपने बचपन के मित्रों, सहपाठियों, सहकर्मियों व सहयोगियों से लड़ाई की लेकिन अब वो भी भाजपा की कारस्तानियों से समझ गये हैं कि असल में वो खुद ही गलत थे, तो वो किस मुँह को लेकर घरों से बाहर निकलें। जिस तरह भाजपा ने लोकतंत्र को खत्म किया।

Related Articles

Back to top button