ठंड का कहर जारी प्रशासन बेखबर

लगातार खबर चलने के बावजूद भी नही किया जा रहा है अलाव की व्यवस्था प्रशासन मौन।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज/बृजमनगंजनगर पंचायत बृजमनगंज में लगातार बढ़ते भीषण ठंड में अलाव की कोई ब्यवस्था नही लगातार खबरें चलने के बावजूद भी शासन एवं प्रशासन द्वारा नगर पंचायत को किया जा रहा नजर अंदाज।


आप देख सकते है कि लोग टायर जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है जब कि ये जानते हुये की टायर के धुएं से कितना नुकसान होता है और प्रदूषण भी फैलता है इस बात को लोग दरकिनार करते हुए ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है जिम्मेदार मौन है। ऐसे में जनता ठगा महसूस कर रही ह।
बढ़ती ठंड से बच्चे, बूढ़े, जवान सभी कंपकंपा रहे हैं। ठंड़ इस कदर बढ़ गया है कि सभी की कंपकपी छूट गई है। इसके बाद भी बृजमनगंज नगर पंचायत बृजमनगंज में प्रशासन के लोगों की परेशानी से कोई मतलब नही रहा अलाव की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


किसी भी चौराहे पर ना ही अलाव दिखा, केवल दावा खोखला दिखाई दे रहा है, बढ़ती ठंड में इन सभी अव्यवस्था के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जबकि यह तराई क्षेत्र माना जाता है। लेकिन प्रशासन की ओर से अलाव के इंतजाम तो नाकाफी साबित हो रहे हैं। गलन के साथ चल रहे बर्फीली हवाएं करंट की तरह लग रहा हैं। लोगों की दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गया है।


बाजारों में रोजमर्रा कमाने- खाने वाले रिक्शा चालक टायर, रद्दी, पुराने कपड़ों व बोरों को जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। कस्बा हो या गांव हर जगह लोग ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन, मेन मार्केट, गल्ला मंडी, मछली मंडी, सहजनवां रोड़, कोल्हुई रोड़, थाना रोड़, हाता बेला हरैया, और और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,अस्पताल समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। लोग रद्दी व टायर जला कर शरीर को गरम करने की कोशिश की और प्रशासन को भी जमकर कोसा। प्रशासन के आला अधिकारी कोरम पूरा करने के लिए जगह-जगह अलाव जलाने का दावा कर रहे हैं, जो की खोखला दिखाई दे रहा है। देखना है कि प्रशासन के आला अधिकारी कागजों में ही कोरम पूरा कर करेंगे या सच में लोगों की मदद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button