सपा ने की घर-घर तिरंगा फहरानेकी शुरूआत

राजेंद्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज 9 अगस्त, अगस्त क्रांति के दिन कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील के झौआ गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।अखिलेश यादव ने गांव के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देकर आज से समाजवादी पार्टी के घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान की शुरूआत भी की। अखिलेश यादव ने कहा कि आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया था। आजादी की लड़ाई में अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने कुर्बानी दी। तब देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। 9 अगस्त का दिन काकोरी के क्रांतिकारियों को याद करने का दिन भी है। आजादी की लड़ाई में जो महत्व 15 अगस्त का है, वैसा ही महत्व 9 अगस्त का भी है।


अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज के झौआ गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भारत छोड़ो आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है। यह समाजवादियों का गांव है। आज से समाजवादी पार्टी घर-घर झंडा लगाने के अभियान की शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल पार्टी आरएसएस है। भाजपा आरएसएस का राजनीतिक दल है। आरएसएस ने भारत का तिरंगा झंडा नहीं लगाया। आरएसएस वही है, जिसने तिरंगा का विरोध किया था। भाजपा सरकार में बीजेपी का गुण्डा नेता महिलाओं को अपमानित कर रहा है। वह बड़े मंत्रियों, विधायकों के सम्पर्क में था। उसे मुख्यमंत्री आवास से बचाया जा रहा था। इस सरकार में ऐसे बहुत गुण्डे नेता है जिनको सरकार के लोगों का संरक्षण मिला हुआ है। इसी तरह से एक मंत्री सजा मिलने वाली फाइल लेकर फरार हो गया। इस सरकार में मंत्री से लेकर आईपीएस तक फरार है। लेकिन फर्जी और झूठे मुकदमें में समाजवादियों और मुसलमानों पर लगाए जा रहे हैं। आजादी की लड़ाई में हिन्दू और मुसलमान भाइयों सभी का बराबर का योगदान रहा है।


श्री यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जिन्होंने अंग्रेजो का साथ दिया था, वे आज अंग्रेजों की तरह ही समाज को जाति-धर्म में बांटकर नफरत फैलाकर राज करना चाहते है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में संविधान पर हमला हो रहा है। गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा के लोगों द्वारा सभी संस्थाओं और संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है। पड़ोसी मुल्कों की तरह यहां भी लोकतंत्र खत्म करने की साजिशें चल रही है। लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी हम सब की है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों, किसानों की सरकार नहीं है। यह उद्योगपतियों की सरकार है। जबसे भाजपा सत्ता में आयी है, महंगाई बढ़ी है। डीजल-पेट्रोल से लेकर गैससिलेण्डर, दूध दही, खाने-पीने की हर चीज महंगी हो गयी है। किसानों को खेती में नुकसान हो रहा है। बिजली, खाद, सब महंगी हो गयी। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों को धोखा दिया। आने वाले समय में यह सरकार इसी तरह की योजना पुलिस और पीएसी की भर्ती में भी लाएगी। इस सरकार ने सरकारी नौकरियां भी संविदा पर कर दी है। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही है। बहुत बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उद्योगपतियों को बैंकों से कर्ज दिलाया। बड़ी संख्या में उद्योगपति देश छोड़ गए। इनमें भारत छोड़ने की होड़ लगी है। भाजपा सरकार ने हवाई अड्डे, रेलवे, बंदरगाह से लेकर तमाम संस्थानों को बेच दिया है। अंग्रेज एक बार आए 200 साल तक शासन किया। भाजपा कुछ दिन और सरकार में रह गयी तो देश को गुलाम बना देगी।

अखिलेश यादव की स्वीकृति से 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर ‘देश बचाओं-देश बनाओ‘ समाजवादी पदयात्रा छात्र नेता अभिषेक यादव व उनके साथियों द्वारा जनपद गाजीपुर में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय से प्रारम्भ हुई।पद यात्रा को पूर्व नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविन्द चौधरी और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर जूही सिंह, कनकलता सिंह पूर्व सांसद भी मौजूद रही और राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया।


अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में हम एक्सप्रेस-वे किनारे किसानों के लिए मंडी बना रहे थे। भाजपा ने एक्सप्रेस-वे के किनारे से मंडी का काम रोक दिया। भाजपा सरकार में दवाई-पढ़ाई महंगी है। एम्बूलेंस सेवा चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार हमारे काम की नकल भी नहीं कर सकती है। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के नाम पर सिर्फ चौड़ी सड़क बनाया है। उसमें भी इतना भ्रष्टाचार हुआ है कि उसमें पहली ही बारिश में गड्ढे हो गये और इनकी सरकार में काम करने वाले ठेकेदार ने हवाई जहाज खरीद लिये।श्री यादव ने ग्राम जवाहरपुरवा सत्तार में स्व0 कुंदन सिंह नायक मंदिर परिसर में बंजारा (नायक) समाज के बीच झंडा वितरण के साथ सदस्यता अभियान का भी शुभारम्भ किया। दिलीप सैनी के डाकखाने वाली गली मोहल्ला शास्त्रीनगर, तिर्वा में सैनी जी के पुत्र स्व0 आयुष सैनी के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने रायबरेली में सदस्यता अभियान की शुरूआत करते हुए कार्यकर्ताओं से एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 20 हजार की सदस्यता का लक्ष्य लेकर चलने को कहा। उन्होंने कहा बूथस्तर पर सक्रिय सदस्य बनाए जाए। सदस्यता अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़ना चाहिए।श्री नंदा ने पार्टी के जिला कार्यालय में 200 सदस्यता बही भी बांटी। उन्होंने घर-घर गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने के साथ पार्टी की नीति-कार्यक्रमों की जानकारी भी देने के लिए कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button