अलीगढ़ से प्रतापगढ़ तक शराब माफियाओं का राज-प्रियंका गांधी

पत्रकार सुलभ मामले की सीबीआई जांच करायी जाए, प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। अलीगढ़ से प्रतापगढ़ तक शराब माफियाओं का राज। शराब माफियाओं के विरुद्ध खबर चलाने वाले पत्रकार उत्तर प्रदेश में असुरक्षित। उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से सैकड़ों जाने गयीं फिर भी सरकार कार्यवाही करने को तैयार नही।

प्रतापगढ़ में पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गाँधी वाड्रा ने सीबीआई जाँच की मांग की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में अलीगढ से लेकर प्रतापगढ़ तक जहरीली शराब से सैकड़ो जाने गई हैं ऐसे में एक पत्रकार द्वारा जब शराब माफियों के खिलाफ खबर चलायी जाती है तो उसे जान के खतरे की आशंका होती है जिसको लेकर पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव ने एडीजी प्रयागराज से 12 जून को सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई और उसके ठीक एक दिन बाद शहर से कुछ ही दूरी पर पत्रकार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलता है।

पत्रकार के सर में गंभीर चोटों की बात भी सामने आई है, ऐसे में शराब माफियाआंें और प्रशासन का गठजोड़ तोड़ने के लिए उच्च स्तरीय जाँच होना आवश्यक है इसलिए उक्त मामले की सीबीआई जाँच होना चाहिए, साथ ही मृतक पत्रकार के परिजन व आश्रित को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button