संजय राउत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

संजय राउत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला राज्यसभा के सभापति ने आज राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति के पास भेजा। महाराष्ट्र विधानसभा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर संजय राउत के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। संजय राउत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

अधिसूचना में कहा गया है कि महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष की ओर से विधानमंडल के संबंध में टिप्पणी को लेकर संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस छह अप्रैल को प्राप्त हुआ, जिसमें सभापति से उनके खिलाफ उचित जांच करके कार्रवाई और फैसला करने का अनुरोध किया गया था। राज्यसभा को भेजे गए संवाद में महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नारवेकर ने कहा, ‘‘आपसे विनम्र अनुरोध है कि राज्यसभा के सदस्य  संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और अवमानना के इस मामले को विचार, जांच, कार्रवाई और फैसले के लिए राज्यसभा के माननीय सभापति के समक्ष रखें।’’ 

संजय राउत ने महाराष्ट्र में शिवसेना से जुड़े राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद 12 मई को यह अपील की थी। केस दर्ज होने के बाद संजय राउत ने आरोप लगाया था कि नासिक पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस के दबाव के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। राउत ने दावा किया था कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र और आजादी बुरी तरह से प्रभावित हुई है और इस प्रकार की तानाशाही से लड़ना होगा।

महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले को लेकर राज्यसभा के सभापति से सिफारिश की थी। महाराष्ट्र में बीते साल एकनाथ शिंदे की ओर से बगावत के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बाद संजय राउत ने कहा था कि ये विधान मंडल नहीं चोर मंडल है। गौरतलब है कि जून 2022 में शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे ने कई अन्य विधायकों को साथ लेकर बगावत कर दी थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार गिर गई थी। एकनाथ शिंदे ने फिर बीजेपी के साथ गठबंधन करते हुए सरकार का गठन किया था और मुख्यमंत्री बने थे। तभी संजय राउत ने ये बयान दिया था। संजय राउत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Related Articles

Back to top button