रुदौली विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगाई ग्राम चौपाल

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

भेलसर(अयोध्या) – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों सरगर्मी तेज है।अब भाजपा ने गांव-गांव रुख कर लिया है।जिसमे गांव गांव चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चार वर्षों में किये गए विकास कार्यो की लोगों को जानकारी दी गई।


विधायक रामचन्द्र यादव ने शनिवार को रूदौली विधानसभा के कोलवा,अमहटा,मलना पुरवा,सैदपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसका निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।लोगों की ओर से सौंपे गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई की संस्तुति की।यह ग्राम चौपाल शुक्रवार से शुरू हुआ अभियान 18 मार्च तक चलेगा।चौपाल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी अपने 4 साल के कार्यकाल के विकास कार्यों को जन जन तक पहुचाने का कार्य कर रही है।भाजपा विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई पहचान दिलाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है।सरकार ने कोरोना महामारी से देश को बचाया है।देश में कोविड 19 टीका बनवाकर सभी के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।इस मौके पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,सीओ डॉ0 धर्मेंद्र यादव,भाजपा नेता निर्मल शर्मा,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,गिरधारी बीडीसी,चंद्रभान पासवान,बंशीधर दुबे,कृष्ण सागर पाल,जेई विकास आर्या,हल्का लेखपाल सहित सैकड़ों की संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button