Friday, May 22, 2026
Advertisement
Home राजनीति आर.एस.एस. का इतिहास रहा गद्दारी-अजय राय

आर.एस.एस. का इतिहास रहा गद्दारी-अजय राय

20
आर.एस.एस. का इतिहास रहा गद्दारी-अजय राय
आर.एस.एस. का इतिहास रहा गद्दारी-अजय राय

राजीव गांधी देश के लिए बलिदान हुए, आर . एस. एस. का इतिहास गद्दारी का – अजय राय, पूर्व मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

*भारत को विश्व में सम्मान और ऊंचाई पर पहुंचाया राजीव गांधी ने – अजय राय, पूर्व मंत्री & प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

*राजीव गांधी के विचार और उनका विजन देश के विकास के लिए आज भी प्रासंगिक – प्रमोद तिवारी

अंशू अवस्थी

लखनऊ
। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, सूचना क्रांति के जनक, भारत के लिए शहीद हुए भारत के रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय “नेहरू भवन” और पूरे प्रदेश में में मनाई गई, इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय “नेहरू भवन” में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेसजन, प्रमुख रूप से राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष & पूर्व मंत्री अजय राय, अल्पसंख्यक चेयरमैन पूर्व विधायक सोहेल अंसारी, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रूबी खान, विचार विभाग चेयरमैन HL दुसाध, वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी, शहर अध्यक्ष शहजाद आलम, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, उपस्थित रहे ।

संगोष्ठी में राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रद्धेय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो भारत सूचना क्रांति में पूरे विश्व में परचम लहरा रहा है उसका जनक यदि कोई था तो राजीव गांधी थे, महिलाओं को लेकर भाजपा & मोदी आरक्षण को लेकर राजनीति कर रहे हैं,  राजीव गांधी ने संविधान में 73-74 वें संशोधन से पंचायती राज अधिनियम कानून लाकर गांवों की सरकार बनाई, गांवों को सशक्त बनाया और पंचायतों को न्यायिक अधिकार के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की, आज उसी का परिणाम है कि महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ी लेकिन भाजपा 2023 में लोकसभा में पास हुए महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं कर रही, बल्कि राजनीति कर रही ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि  राजीव गांधी युग दृष्टा थे उन्होंने अस्सी के दशक में ही  युवाओं के भविष्य को देश की प्रगति के साथ जोड़ा और वोट के अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 साल किया, राजीव गांधी जी द्वारा लाई गई कंप्यूटर की क्रांति, उपभोक्ता सुरक्षा, पंचायती राज़ क़ानून जैसे निर्णायक फैसले लाकर भारत को आत्मनिर्भर और प्रत्येक देशवासी को सशक्त बनाया।

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस नेताओं & स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए, देश की एकता अखंडता के लिए कुर्बानी दी, बलिदान दिया, शहीद हुए लेकिन आर. एस. एस. के लोगों ने हमेशा देश से गद्दारी की उस समय स्वतंत्रता सेनानियों की अंग्रेजों से मुखबिरी करते थे, आज देशहितों को अपने उद्योगपति मित्रों को बेंच रहे हैं ।

अजय राय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं की शिक्षा की गुणवत्ता और उत्तम शिक्षा के लिए अपने बहुत कम समय के कार्यकाल में पूरे देश में 600 से ज्यादा नवोदय विद्यालय की स्थापना की, जिसमें दून स्कूल देहरादून की तरह सभी कुछ निःशुल्क सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों को उच्च श्रेणी की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि राजीव गांधी जी किसानों के लिए चिंतित रहते थे , राजीव गांधी जी कहते थे कि यदि किसान कमजोर हो जाते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है, किसान मजबूत हैं तो स्वतंत्रता मजबूत हो जाती है, यदि कृषि की प्रगति बरकरार नहीं रख पाए तो देश से गरीबी मिटा नहीं पाएंगे , लेकिन आज की भाजपा मोदी सरकार में 700 किसान मोदी सरकार में शहीद हो गए , लेकिन मोदी का दिल नहीं पसीजा, राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे और किसानों के आंदोलन में खुद आये, और उनकी बात सुनी, मांगें मानी ।

वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि श्रद्धेय राजीव गांधी प्रत्येक देशवासी के बारे में सोचते थे उनके द्वारा लाई गई सूचना की क्रांति ने प्रत्येक गांव को देश और विश्व के साथ जोड़ा, देश के कोने – कोने में PCO खुले STD नेटवर्क स्थापित किया और उसी का परिणाम था कि आज प्रत्येक हाथ में मोबाइल & और घर घर कम्प्यूटर पहुंचा ।

संगोष्ठी का संचालन शहर अध्यक्ष डॉ.शहजाद आलम ने किया और समापन धन्यवाद अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सोहेल अंसारी ने किया। संगोष्ठी में राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष & पूर्व मंत्री अजय राय, अल्पसंख्यक चेयरमैन पूर्व विधायक सोहेल अंसारी, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रूबी खान, विचार विभाग चेयरमैन HL दुसाध, वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, शहर अध्यक्ष शहजाद आलम, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, पूर्व मुख्य सचिव अनीस अंसारी, प्रवक्ता हम्माम वाहिद , द्विजेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, विनोद मिश्रा, डॉ जियाराम वर्मा, बृजेन्द्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, पूर्व लखनऊ बार अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल, रवि प्रताप सिंह, रमेश मिश्रा, निहारिका गुप्ता, रविन्द्र पटेल, वेस्टन चर्चिल, नावेद खान, डॉ बी.डी. मिश्रा, मो शब्बीर, अयाज खान अच्छू, संजय सिंह, राकेश पांडे, शिवमोहन वर्मा, नरेंद्र गौतम, अनुसुइया शर्मा, राजेंद्र पांडे, नरेश वाल्मीकि , राजेंद्र प्रताप सिंह, अंशू त्रिपाठी, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन और राजीव गांधी के चाहने वाले उपस्थित रहे ।