जनसमस्याओं का निदान सरकार की पहली प्राथमिकता-केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैम्प कार्यालय 07-कालीदास मार्ग पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


उन्होने लोगों से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्याएं सुनी तथा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि लोगों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं तथा पत्र भी दिये। सभी प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढ़ंग से कार्यवाही करने के निर्देश श्री मौर्य ने दिये।


कतिपय मामलों में उपमुख्यमंत्री के जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके प्रभावी व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश उपमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। यह भी निर्देश दिये गये कि जिन लोगों ने प्रार्थना पत्र दिये हैं उनपर क्या कार्यवाही हुयी, फरियादियों को उससे अवगत कराया जाय। निस्तारण इस प्रकार से किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति निस्तारण से पूरी तरह संतुष्ट रहे और उसे बार-बार कहीं चक्कर न लगाने पड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button