प्रथम चरण से भाजपा का सफाया-राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि पश्चिम में प्रथम चरण के मतदान में आज स्वतः स्फूर्त ढंग से जनता ने समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुट होकर मतदान किया। पहले चरण की सभी 58 सीटों पर भाजपा का सफाया हो गया है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, शिक्षकों ने पंक्तिबद्ध होकर गठबंधन प्रत्याशियों को जिताया है। चुनाव में भाजपा का अहंकार टूटेगा।


    प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से बुरी तरह त्रस्त है। भाजपा ने प्रदेश को हर मामले में पीछे कर दिया है। कानून व्यवस्था की स्थिति तो बद से बदतर हो गई है। इससे आक्रोशित लोगों ने अब अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर मतदान किया है।दरअसल, लोगों को यह मालूम हो गया है कि भाजपा संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण सबको समाप्त करने की साजिशें कर रही है। कोरोना संकट में उसने लोगों को अनाथ छोड़ दिया था। अपने संकल्प पत्र के वादों को उसने जुमलों में बदल दिया। विकास के नाम पर उसका रिकार्ड शून्य रहा है। इसलिए मतदाताओं ने अपने और प्रदेश के भविष्य को ध्यान में रखकर मतदान किया है। भाजपा अब अपनी ऐतिहासिक पराजय का रिकॉर्ड बनाएगी।
                     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button