राज राजेश्वर का राजसी जनसंपर्क

भाजपा के राजेश्वर सिंह ने बंगला बाज़ार व आसपास किया जनसंपर्क।शारदानगर प्रथम वार्ड के पार्षद विनोद मौर्या ने कराई पदयात्रा।चंद्रिका मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान।

राकेश यादव

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी राज राजेश्वर सिंह ने शारदानगर प्रथम वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। वार्ड के पार्षद विनोद मौर्या ने दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी को वार्ड के बंगला बाजार, भदरुख, उसरी, सालेहनगर, रुचिखण्ड समेत अन्य कालोनियों में जनसंपर्क कराया और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी राज राजेश्वर सिंह ने शाम करीब चार बजे बंगला बाजार स्थित चंद्रिका मंदिर पहुँचे। मंदिर परिसर में वार्ड के पार्षद विनोद मौर्या ने सैकड़ो समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। स्वागत उपरांत भाजपा प्रत्याशी ने कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गों के चरण स्पर्श के आशिर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने मां चंद्रिका देवी की पूजा अर्चना कर पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। जनसंपर्क अभियान चंद्रिका मंदिर से शुरू होकर भदरुख, बंगला बाजार मुख्य मार्ग होते हुए उसरी, सालेहनगर, रुचिखण्ड तक चला।

इस पदयात्रा जनसंपर्क अभियान में हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए युवा नेता शंकरी सिंह, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, कमलेश सिंह, भाजपा नेता राजेन्द्र बाजपेई, दिलीप मिश्र, मदन लाल, विनोद अवध क्षेत्र की पूर्व प्रभारी सुषमा खरखवाल, राजेश्वरी त्रिपाठी, कनक मिश्रा, संध्या पांडेय समेत बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

जनसंपर्क के नाम पर हुई सिर्फ औपचारिकता….! भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह का जनसंपर्क अभियान बंगला बाज़ार के दुकानदारों को रास नही आया। दुकानदारों का आरोप है भाजपा प्रत्याशी ने पदयात्रा के दौरान बाज़ार के किसी भी दुकानदार से मुलाकात ही नही की। पदयात्रा के दौरान प्रत्याशी अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से ही जुड़े रहे। एक व्यापारी ने बताया कि पिछले दिनों आप पार्टी के प्रत्याशी ने जनसंपर्क के दौरान प्रत्येक व्यापारी से मिलकर समर्थन देने के साथ वोट देने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के दौरान ऐसा कुछ भी देखने को नही मिला। जनसंपर्क के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button