Wednesday, April 29, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पर्यटन को दें बढावा-जयवीर सिंह

पर्यटन को दें बढावा-जयवीर सिंह

199

पर्यटन को बढावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित किये जाने पर जोर।

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा 100 दिन के लिए तैयार की गई कार्ययोजना के तहत 118 पर्यटन विकास की परियोजनाओं को पूरा किया गया। इसके अलावा 75 जनपदों में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषदों का गठन किया गया तथा जनपद स्तर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति का गठन संबधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में करने हेतु क्षेत्रीय स्तर पर पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है।


यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि पर्यटन विभाग में तैयार किये गये एजेण्डे के तहत युद्ध स्तर पर कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये है। इसके तहत राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेवल मार्ट/ रोड शो में भाग लेने के लिए अरेबियन ट्रेवल मार्ट दुबई-2022 में पर्यटन विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी जिसमें 40 से अधिक मीटिंग करायी गयी।


जयवीर सिंह ने बताया कि एडवेन्चर टूरिज्म को प्रोत्साहन हेतु ब्रज-आगरा कार रैली का आयोजन किया गया। इसके अलावा विगत 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जनपद वाराणसी, कुशीनगर, श्रावस्ती एवं संकिसा में बुद्धिष्ट कनक्लेव का भव्य आयोजन कराया गया। उन्होने बताया कि पर्यटन विभाग में पर्यटन को बढावा देने और पर्यटकों को अधिक से अधिक आकर्षित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिये गये है।