प्रियंका महाराज लेकर आ रही हैं ‘पत्थर के फूल’


रोमांस में पड़े कपल को अक्सर आपने एक दूसरे को गुलाब का फूल देते देखा होगा, लेकिन भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका महाराज ‘पत्थर के फूल’ लेकर आ रही हैं, जो वे अपने प्रेमी को देंगी। यह थोड़ा अजीब लगा लगेगा, मगर यह बात सोलह आने सच है। दरअसल, यह प्रियंका महाराज की आने वाली फिल्म ‘पत्थर के फूल’ को लेकर है, जिसकी शूटिंग इन दिनों महुआ के निझमा नगर परिषद के विभिन्न सुंदर लोकेशनों पर हो रही है। फिल्म के सेट पर प्रियंका महाराज काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

ए एस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस भोजपुरी लव स्टोरी ‘पत्थर के फूल’ के बारे में प्रियंका महाराज ने बताया कि इस फिल्म की कहानी बेहद प्यारी है। जो भी इसे देखेगा, उसके दिल में इस फिल्म की कहानी जगह बना लेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार काफी रोचक है। इसकी कहानी मुझे खूब पसंद आई थी। अभी फिल्म के शूट के दौरान में अपना हंड्रेड पर्सेंट दे रही हूँ। मुझे लगता है हमारी फिल्म आज के हर युवा की कहानी है। इसमें गाने से लेकर संवाद भी बेहतरीन होने वाले हैं। फिल्म का टाइटल ‘पत्थर के फूल’ थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन जब आप इस फिल्म को देखेंगे, तब समझ आएगा कि इस टाइटल को क्यों चुना गया।

वैसे आपको बात दें कि प्रियंका महाराज की फिल्म ‘पत्थर के फूल’ का निर्माण अक्षत अग्रवाल कर रहे हैं। निर्देशक इब्रान खान हैं। इस फिल्म में श्रवण सुरु, प्रियंका महाराज, सूरज सिंह, अनूप अरोड़ा,आर के गोस्वामी,रूपा सिंह, पिंकी सिंह,अभय शर्मा, सुजीत यादव, तरुण कुमार, बादल मुख्य भूमिका में हैं। प्रस्तुति ए एस फिल्म प्रोडक्शन की है। कहानी अमीर हमजा और पटकथा व संवाद अमीर हमजा का है। संगीत संतोष सिंह का है। गीत अरुण चौधरी, दिनेश गोपाल, डी के बिगन और अमीर हमजा का है। सहायक निर्देशक रजनीश रंजन और शिव शिवम हैं। एक्शन अली मंसूर और डी ओ पी विजय कुमार का है। कैमरामैन ऋषि ठाकुर हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कोरियोग्राफर शांदील ईशान,अजीत सहगल है। प्रोडक्शन टीम मनीष कुमार,आर के एंड प्रीतम, अमित पंडित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button