अमृत वन महोत्सव अभियान के अन्तर्गत होमगार्ड्स मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण

लखनऊ। शासन की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण के अमृत वन महोत्सव अभियान के अन्तर्गत होमगार्ड्स मुख्यालय एवं केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, होमगार्ड्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के परिसर में दिनांक 05-07-2022 को विजय कुमार, आई0पी0एस0, पुलिस महानिदेशक, होमगार्ड्स, उ0प्र0 के निर्देशन में विभागीय राजपत्रित अधिकारियों द्वारा विभिन्नि प्रजातियों के पौधों का रोपण करते हुये प्रदेश के होमगार्ड्स स्वयंसेवकों तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद वृक्षारोपण कराये जाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स द्वारा उपस्थित अधिकारियों को प्रदेश की समस्त जनपदीय इकाईयों में होमगार्ड्स विभाग द्वारा होमगार्ड्स जवानों एवं कर्मचारियों के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण कराये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विजय कुमार, आई0पी0एस0, पुलिस महानिदेशक/कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स, उत्तर प्रदेश के साथ धर्मवीर, आई0पी0एस0, पुलिस महानिरीक्षक, होमगार्ड्स, रणजीत सिंह, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स मुख्यालय, विवेक कुमार सिंह, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, प्रशिक्षण, विनय कुमार मिश्र, स्टाफ आफिसर टु कमाण्डेन्ट जनरल, केशव सिंह, वित्त नियंत्रक, होमगार्ड्स मुख्यालय, राजकुमार आजाद, सीनियर स्टाफ आफिसर, होमगार्ड्स मुख्यालय, अवनीश कुमार सिंह, जूनियर स्टाफ आफिसर, शैलजा एन सिंह, जूनियर स्टाफ आफिसर, होमगार्ड्स मुख्यालय तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण/कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षार्थी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button