Wednesday, April 15, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा के छल में नहीं आयेगी जनता:अखिलेश यादव

भाजपा के छल में नहीं आयेगी जनता:अखिलेश यादव

24
भाजपा के छल में नहीं आयेगी जनता:अखिलेश यादव
भाजपा के छल में नहीं आयेगी जनता:अखिलेश यादव

भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जनता अब उसके “छल और भ्रम” में आने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने वादों के नाम पर जनता को गुमराह किया है, लेकिन अब प्रदेश की जनता सच समझ चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में जनता विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर ही अपना निर्णय देगी, और भाजपा को इसका जवाब जरूर मिलेगा।

अखिलेश यादव ने भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में हजरतगंज चौराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया। अखिलेश यादव के साथ पार्टी के मोहनलालगंज से सांसद आर.के. चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी,अभिषेक मिश्र, लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सब लोग भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। हजारों सालों के शोषण के खिलाफ सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। सामाजिक न्याय के राज के लिए साल लगे या सदी समाजवादी लोग लगातार संघर्ष करेंगे। लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के लोगों ने कहा था कि 400 सीटें जीत जायेंगे तो संविधान बदल देंगे। हम उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धन्यवाद देते हैं, उन्होंने बाबा साहब का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ मतदान किया और संविधान को बचा लिया, लोकसभा में हार के बाद भाजपाई अण्डर ग्राउण्ड हो गये हैं। हम सभी लोगों को मिलकर भाजपा को हराना और हटाना भी है।


    उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान केवल कागजी दस्तावेज नहीं हैं, वह लोहे की तलवार है, संविधान हमारी रक्षा करता है। संविधान संजीवनी है। हम सभी को न्याय दिलाता है। आगे बढ़ने और बराबरी का मौका देता है। हम सभी समाजवादी लोग संविधान को बचाने और बाबा साहब के सिद्धांतों को बचाने के लिए काम करते रहेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की दस साल की सरकार में कई जगह बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गयी। 50 जिलों में बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गई। उनको अपमानित किया गया। इस सरकार ने क्या कार्रवाई की। बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़ने वाले लोग अब वोट के लिए चुनाव से पहले जनता को भरमाने और झूठा संदेश देने के लिए बजट दे रहे है। प्रदेश की जनता भाजपा के साजिश और षडयंत्रों से सावधान है। भाजपा के छल में नहीं आयेगी।