महंगाई से कराह रही जनता:अजय राय

महंगाई से कराह रही जनता पर महंगाई का एक और करारा प्रहार। डीजल, पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं के बाद अब सीधे 10 प्रतिशत बिजली मूल्य में बढ़ोत्तरी। 10 प्रतिशत अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज का निर्णय अविलंब वापस ले सरकार।

लखनऊ। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 10 प्रतिशत अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज का निर्णय अविलंब वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा है कि एक ओर जहां प्रदेश की जनता लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों से परेशान है, डीजल, पेट्रोल के दाम सौ रूपये पार और गैस सिलेण्डर हजार रूपये पार हो गया है वहीं सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं पर जून 2026 से 10 प्रतिशत अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज का बोझ डाले जाने से उसकी रही सही कमर तोड़ने का कार्य किया गया है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहाँ सरकार 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा करती है, वहीं पूरे माह लगातार बिजली गुल रहने, 24 घंटे से लेकर सप्ताह तक आपूर्ति बाधित रहने, लाखों उपभोक्ताओं के प्रभावित होने, ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने, फीडरों के फेल होने, उपकेंद्रों के घेराव, सड़क जाम, कर्मचारियों के बंधक बनाए जाने की घटनाएं हो रही हैं जिससे सरकार का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। यदि राजधानी की यह स्थिति है तो प्रदेश के अन्य जनपदों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की भूमिका भी गंभीर समीक्षा की अपेक्षा करती है। आयोग का उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना है, किन्तु उपभोक्ताओं की शिकायतों, स्मार्ट मीटर विवादों तथा वितरण कंपनियों की मनमानी के बावजूद जनता को अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। यदि आयोग के आदेशों और निर्देशों का प्रभावी अनुपालन नहीं हो रहा, तो यह भी एक गंभीर संस्थागत प्रश्न है।

Related Articles

Back to top button