सूर्यग्रहण के बाद पन्द्रहवें दिन, आठ नवंबर को होगा चंद्र ग्रहण On the fifteenth day after the solar eclipse, there will be a lunar eclipse on November 8

अजय सिंह

हजारों वर्ष बाद ऐसा संयोग बना है कि कार्तिक मास में दो ग्रहण होंगे। सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर हो चुका है और अब आठ नवंबर को चंद्रगहण होना है। कार्तिक मास में दो ग्रहण होने पर ज्योतिषविदों में अनहोनी की आशंका जताई है। इस वर्ष के आखिरी चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों पर क्या प्रभाव होगा इसका आंकलन भी ज्योतिषविदों ने किया है।

महाभारत काल में हुआ था ऐसा संयोग –

मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर ने बताया कि हजारों साल बाद ऐसा संयोग बना है जब कार्तिक मास में 15 दिन के अंतराल में दो ग्रहण लग रहे हैं। कार्तिक कृष्ण अमावस्या मंगलवार 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगा था। उन्होंने बताया कि हजारों साल पहले महाभारत काल में कार्तिक मास में 15 दिन के अंतराल में दो ग्रहण लगे थे। तब महाभारत में लाखों लोग मारे गए थे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी कार्तिक मास में 15 दिन के अंतराल में दो ग्रहण फिर किसी बड़ी अनहोनी का संकेत तो नहीं है। ज्योतिषविदों में आशंका है। उन्होंने कहा कि रुस और युक्रेन में लंबे समय से युद्ध जारी है। इसी तरह कोरिया में भी तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार 8 नवंबर को खग्रास चंद्रग्रहण दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। बिहार, बंगाल, उड़ीसा और पूर्वोत्तर भारत में खग्रास तथा शेष भारत में खण्डग्रास के रूप में ही चंद्रोदय के समय ग्रसा हुआ दिखाई देगा।

इस ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी अटलांटिक सागर, पेसिफिक सागर, पश्चिमी अर्जेंटीना, चीली, पश्चिम ब्राजील, चीन, पूवी रूस, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, फिजी, थाईलैंड, जापान आदि देशों में भी देखा जा सकेगा। इसका सूतक 8 नवंबर मंगलवार को सुबह 8 बजकर 29 मिनट से प्रारम्भ हो जाएगा।

विभिन्न शहरों में चंद्रग्रहण का समय –

चंद्रग्रहण दिल्ली में शाम 5.29 बजे से 6.19 बजे , देहरादून में शाम 5.22 बजे से 6.19 बजे तक, अजमेर में शाम 5.43 बजे से 6.19 बजे तक, अमृतसर में शाम 5.33 बजे से 6.19 बजे तक, भोपाल में शाम 5.36 बजे से 6.19 बजे तक, गुवाहाटी में शाम 4.34 बजे से 6.19 बजे तक, लखनऊ में शाम 5.16 बजे से 6.19 बजे तक और मुम्बई में शाम 6.01 बजे से 6.19 बजे तक रहेगा।

चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव –

ज्योतिष का मानना है कि मेष राशि के जातकों पर श्रेष्ठ, वृषभ राशि के जातकों पर मध्यम, मिथुन राशि पर शुभ, कर्क राशि पर शुभ, सिंह राशि पर मध्यम, कन्या राशि पर मध्यम, तुला राशि के जातकों पर मध्यम, वृश्चिक राशि पर शुभ, धनु राशि पर श्रेष्ठ, मकर राशि पर श्रेष्ठ, कुम्भ राशि पर शुभ और मीन राशि पर श्रेष्ठ रहेगा इसका चंद्रग्रहण का।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button