क्रय केन्द्रों पर व्याप्त अनियमितता-कांग्रेस

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किसान कांग्रेस मध्य जोन की बैठक आहूत हुई। बैठक में मुख्यतः दिनांक 9 दिसंबर 2022 को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर होने वाले अखिल भारतीय किसान कांग्रेस किसान द्वारा रोष प्रदर्शन की जानकारी दी गई। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश आगमन पर किसान कांग्रेस की सहभागिता पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान कांग्रेस मध्य जोन अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एवं राज्य की योगी सरकारों द्वारा निरन्तर किसी न किसी माध्यम से किसानों को परेशान किये जाने का उपक्रम जारी है। आए दिन क्रय केन्द्रों पर व्याप्त अनियमितता छुट्टा आवारा पशु आदि पर कई प्रदर्शन किये गये उसके बावजूद भी कुभकरणी नींद में सो रही सरकारों पर जूं तक नहीं रेग रही है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि जेनेटिकली मॉडी फाईड सरसों की खेती के परीक्षण को केन्द्र सरकार की समिति द्वारा परीक्षण की मंजूरी दिया जाना जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। अति उत्पादकता की होड़ में सरकार किसानों व आम जनजीवन के लिए इस तरह के प्रयोगों से खतरा उत्पन्न कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि टैªक्टर की ट्राली पर किसान परिवार व किसान श्रमिक ही ज्यादातर यात्रा करते हैं प्रदेश सरकार के द्वारा लगाया गया प्रतिबन्ध यौक्तिक प्रतीत नहीं होता है।बैठक में किसान कांग्रेस मध्य जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज मौर्या, जयन्त चौधरी,  जिलाध्यक्ष रघुनाथ पटेल, सिद्धार्थ कुमार, जितेन्द्र राय, विवेक सिंह, अनिल पाण्डेय (गोण्डा) सहित किसान कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button